Breaking News

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share


राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अंबिकापुर ने एमए इतिहास प्रथम सेमेस्टर के छात्र ज्ञान तिवारी का प्रवेश निरस्त कर दिया है। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, छात्र का नाम महाविद्यालय की एक छात्रा की आत्म हत्या के मामले में दर्ज एफआईआर में शामिल है। इस मामले में जारी कारण बताओ नोटिस का निर्धारित समय में जवाब नहीं देने पर कॉलेज की अनुशासन समिति एवं एंटी रैगिंग समिति के निर्णय के आधार पर कार्रवाई की गई है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार सिन्हा ने 16 सितंबर को जारी आदेश में बताया कि छात्र को 11 सितंबर को आठ बिंदुओं से संबंधित कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया था। निर्धारित समय सीमा में छात्र ने अपना जवाब प्रस्तुत नहीं किया। छात्रा अंतरा साह बीए प्रथम सेमेस्टर द्वारा 12 सितंबर को की गई आत्महत्या के प्रकरण में दर्ज एफआईआर में ज्ञान तिवारी का नाम शामिल होने के आधार पर यह कार्रवाई की गई।
फ्रेशर कार्यक्रम को लेकर भी विवाद : महाविद्यालय परिसर में 7 सितंबर को आयोजित फ्रेशर कार्यक्रम को लेकर भी विवाद सामने आया था। कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, ऑडिटोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में ज्ञान तिवारी की भूमिका को लेकर आपत्तियां सामने आई थीं। इसके बाद छात्र के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। आत्महत्या प्रकरण में एफआईआर में नाम आने के बाद मामले को लेकर कॉलेज में असंतोष का माहौल भी बना हुआ था।
प्रताडऩा से तंग आकर छात्रा ने की थी आत्महत्या : 12 सितंबर को छात्रा अंतरा साह ने अपने जीजा के घर पटपरिया में आत्महत्या कर ली थी। मामले में गांधीनगर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने के मामले में आरोपी ज्ञान तिवारी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। ज्ञान तिवारी एनएसयूआई नेता है। कांग्रेस ने भी आरोपी ज्ञान तिवारी के खिलाफ संगठनात्मक कार्रवाई करते हुए कांग्रेस की सदस्याता रद्द कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ 19 सितंबर को गणपति धाम हाथीपखना में होगी भव्य महाआरती

Share कलेक्टर-एसपी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने लिया तैयारियों का जायजा,सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा पर …

Leave a Reply