Breaking News

अंबिकापुर@ सरगुजा संभाग में 44 सड़कों के लिए 1093 करोड़ स्वीकृत

Share


-संवाददाता-
अंबिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
सरगुजा संभाग के छह जिलों में सडक नेटवर्क को मजबूत करने के लिए 44 प्रमुख सडक परियोजनाओं को 1093.73 करोड़ रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति मिली है। लोक निर्माण विभाग द्वारा सरगुजा,सूरजपुर,बलरामपुर-रामानुजगंज, जशपुर,कोरिया और मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में नई सडकों के निर्माण के साथ चौड़ीकरण, डामरीकरण, सुदृढ़ीकरण और पुल-पुलिया निर्माण के कार्य कराए जाएंगे।
सरगुजा जिले में लरंगसाय चौक से रामानुजगंज मार्ग के 5 किमी फोरलेन के लिए 69.10 करोड़ तथा गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक 5 किमी फोरलेन के लिए 61.34 करोड़ रुपए स्वीकृत किए गए हैं। सीतापुर क्षेत्र में सोनतराई से सूर तक 4 किमी फोरलेन निर्माण के लिए 34.22 करोड़ रुपए मिलेंगे।
सूरजपुर जिले में तारा-प्रेमनगर-रामानुजनगर-कृष्णपुर मार्ग के 63 किमी सुदृढ़ीकरण के लिए 64.93 करोड़ रुपए सहित कई प्रमुख मार्गों के लिए राशि स्वीकृत हुई है। बलरामपुर-रामानुजगंज में परसवार-चलगली मार्ग के उन्नयन के लिए 38.80 करोड़ रुपए स्वीकृत हैं। जशपुर में लुड़ेग-बागबहार-तपकरा-लवाकेरा राज्य मार्ग के 55.80 किमी सुदृढ़ीकरण के लिए 40.32 करोड़ रुपए मिलेंगे। परियोजनाओं से ग्रामीण और वनांचल क्षेत्रों की कनेक्टिविटी बेहतर होने के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, बाजार और रोजगार तक पहुंच आसान होने की उम्मीद है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@छात्रा की आत्महत्या मामले की एफआईआर में नाम आया,एमए छात्र का प्रवेश निरस्त

Share राजीव गांधी शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की कार्रवाई -संवाददाता-अम्बिकापुर,16 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। राजीव गांधी शासकीय …

Leave a Reply