Breaking News

अम्बिकापुर@जमीन बेचने के नाम पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी,तीन पर केस दर्ज

Share


चेक लेकर खाते से रकम निकाली,धमकाने का भी आरोप

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जमीन बेचने के नाम पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से 18 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि तीन जमीन दलालों ने बुजुर्ग की जमीन का दो बार बिक्री अनुबंध कराया और बाद में 18 लाख रुपए का चेक लेकर रकम निकाल ली। रकम मांगने पर बुजुर्ग को पुलिस में शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी देने का भी आरोप है। शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रतापपुर क्षेत्र के पाठकपुर निवासी रामनाथ यादव (65) की जमीन अंबिकापुर से लगे चिखलाडीह में है। वह जमीन बेचना चाहता था। इसी दौरान उसका परिचय रनपुर निवासी मोहम्मद इस्लाम अंसारी, संजय पार्क कॉलोनी निवासी किशन तिवारी और दर्रीपारा निवासी अनिकेत चौधरी से हुआ। तीनों ने जमीन बिक्री में मदद करने का भरोसा दिलाया। शिकायत के अनुसार 10 अक्टूबर 2025 को उप पंजीयक कार्यालय में रंजू देवी के नाम जमीन बिक्री का अनुबंध कराया गया। इसके करीब दो महीने बाद 3 दिसंबर 2025 को आरोपियों ने दुखु खमारी को 50 लाख रुपए में जमीन बेचने का सौदा तय होने की बात कही। इस दौरान उप पंजीयक कार्यालय में दोबारा बिक्री अनुबंध कराया गया। दुखु खमारी ने जमीन मालिक रामनाथ यादव के नाम 18 लाख रुपए का चेक दिया।
चेक लेकर दी जेल भेजने की धमकी : रामनाथ का आरोप है कि तीनों आरोपियों ने उससे 18 लाख रुपए का चेक ले लिया। इसके बाद उसे बताया गया कि जमीन का दो बार अनुबंध हो चुका है और उसके खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर जेल भेजने की धमकी भी दी। इसके बाद चेक के माध्यम से 18 लाख रुपए की रकम खाते से निकाल ली गई।
9 लाख पुलिस और 5 लाख कलेक्टर कार्यालय में देने का दावा : आरोप है कि रकम निकालने के बाद आरोपियों ने रामनाथ को बताया कि 18 लाख रुपए में से 9 लाख रुपए पुलिस को, 5 लाख रुपए कलेक्टर के बाबू को और 4 लाख रुपए उप पंजीयक को दिए गए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@अंबिकापुर में 19-20 सितंबर को सजेगा अग्र महाकुंभ,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय होंगे शामिल

Share सामाजिक संवाद,योग,स्वास्थ्य,सम्मान,संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का होगा संगम -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। अग्रवाल समाज …

Leave a Reply