Breaking News
filter: 0; jpegRotation: 0; fileterIntensity: 0.000000; filterMask: 0;

अम्बिकापुर@घर व जमीन पर हो गया कब्जा,जंगल में डेरा,जान का डर ऐसा कि परिवार ने बनाई झोपड़ी

Share


पहाड़ी कोरवा परिवार का आरोप…वन भूमि पट्टे की जमीन पर कब्जा…विरोध करने पर मिल रही धमकी…एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जमीन विवाद में जान का खतरा बताते हुए दरिमा क्षेत्र का एक पहाड़ी कोरवा परिवार घर छोडकर जंगल में झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर है। परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने उसके वन भूमि पट्टे की जमीन पर कब्जा कर लिया है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी जा रही है। भय के कारण परिवार के करीब 8 से 10 सदस्य जंगल में रह रहे हैं। मंगलवार को परिवार ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और जमीन को कब्जामुक्त कराने के साथ सुरक्षा की मांग की। ग्राम बड़ादमाली कोरवा पारा खिरहीर निवासी केन्दल कोरवा पिता बड़े सोमारू ने एसपी को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया है कि उसका परिवार करीब 80 वर्षों से उक्त स्थान पर निवासरत है। केन्दल के अनुसार गांव के पंचम यादव, उसके भाई शिवप्रसाद यादव, बेटे मिठ्ठू यादव और भतीजे सुलेन्दर यादव ने कथित तौर पर उसकी जमीन पर बलपूर्वक कब्जा कर लिया है।
टांगी लेकर घर में घुसने का आरोप : केन्दल का आरोप है कि जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर उसे और परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उसने आरोप लगाया कि संबंधित लोग टांगी लेकर घर में घुसकर परिवार को धमकाते हैं। लगातार मिल रही धमकियों से पूरा परिवार भयभीत है।
ठंड और भूख के बीच जंगल में रह रहा परिवार : केन्दल ने बताया कि विवाद और धमकी के बाद परिवार के सभी सदस्य घर छोडकर जंगल में झोपड़ी बनाकर रहने लगे हैं। उसका कहना है कि जंगल में रहने के कारण परिवार को ठंड और भोजन की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। परिवार ने प्रशासन से जमीन की जांच कर उसे कब्जामुक्त कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
एसपी ने जांच के दिए निर्देश : मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी राजेश अग्रवाल ने संबंधित थाना पुलिस को शिकायत की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस जमीन से जुड़े दस्तावेजों और शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@जमीन बेचने के नाम पर 65 वर्षीय बुजुर्ग से 18 लाख की ठगी,तीन पर केस दर्ज

Share चेक लेकर खाते से रकम निकाली,धमकाने का भी आरोप -संवाददाता-अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। जमीन …

Leave a Reply