अम्बिकापुर 02 अक्टूबर 2021 (घटती-घटना)। स्थानीय गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर महात्मा गांधी के आदर्शों पर चलने और जीवन में उसे आत्मसात करने का निर्णय लिया गया। अपने सामाजिक उत्तरदायित्वों को निभाने की कड़ी में संस्था के द्वारा नगर के गरीब व जरूरतमंद लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विभिन्न प्रकार के रोजगारोन्मुखी कोर्स निशुल्क कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके प्रथम चरण में ब्यूटी पार्लर एवं सिलाई का कोर्स प्रारम्भ करने का निर्णय लिया गया है, अतिशीघ्र इस हेतु नगर के जरूरतमंद एवम स्व रोजगार हेतु इक्छुक नागरिकों से आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
आज के कार्यक्रम में संस्था की संस्थापक रुखसाना फिरदौसी, अध्यक्ष-रश्मि सोनी कोषाध्यक्ष-नुजहत फातिमा, नीलू गुप्ता, कुलवंती राजवाड़े, मुकेश गुप्ता, दिनेश कुमार शर्मा एवं अन्य नगरवासी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur