Breaking News

गरियाबंद@गरियाबंद में खाद चोरी के आरोपियों का अनोखा जुलूस,कंधे पर लादी वही बोरी और पुरे गांव में गाजे-बाजे के साथ घुमाया

Share

गरियाबंद,10 सितंबर 2026। जिले के झोलाराव गांव से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बने हुए हैं। यहां दो लोगों पर किसान के घर से खाद की बोरी चोरी करने का आरोप लगा। ग्रामीणों ने दोनों को कथित तौर पर पकड़ लिया और इसके बाद उन्हें पुलिस के हवाले करने के बजाय अनोखे तरीके से गांव में घुमाया गया। स्थानीय जानकारी के मुताबिक,दोनों युवकों पर किसान के घर से खाद की बोरी चोरी करने का आरोप है। ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ने के बाद उनके कंधों पर वही खाद की बोरियां लाद दीं। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ दोनों को पूरे गांव में घुमाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ भी उनके साथ चलती नजर आई।
इस घटना की जो तस्वीर सामने आई है,उसमें कथित आरोपियों के कंधों पर खाद की बोरियां दिखाई दे रही हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ टेट अनिवार्यता के कारण पदोन्नति से वंचित हो रहे शिक्षकों की राहत की मांग

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,10 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग के सहायक शिक्षक/शिक्षक संवर्ग में कार्यरत …

Leave a Reply