विधायक सुशांत शुक्ला ने सीएम का जताया आभार
बिलासपुर,09 सितम्बर 2026। बिलासपुर के बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में विकास कार्यों के लिए करीब 1.56 करोड़ रुपए मंजूर किए गए हैं। विधायक सुशांत शुक्ला की पहल पर अलग-अलग ग्राम पंचायतों में कुल 20 विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण-अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के जरिए इन कार्यों को मंजूरी दी गई है। स्वीकृत कार्यों में सीसी रोड, नाली, मुक्तिधाम, अहाता और मंच निर्माण शामिल हैं। इन कामों के पूरा होने से गांवों में आवागमन बेहतर होगा और जरूरी बुनियादी सुविधाओं में सुधार होगा। ग्राम पंचायत उरतुम के शंकरपारा में भाव सिंह के घर से मांगन के घर तक नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। ग्राम पंचायत परसाही में डबरीपारा में लालकुमार पटेल के घर के पास 200 मीटर सीसी रोड के लिए 7.80 लाख और डबहीपारा में नेताराम मेहर के घर के पीछे वाली गली में नाली निर्माण के लिए 10 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur