Breaking News

अम्बिकापुर@ कैट सरगुजा की नवीन कार्यकारिणी 2026-2028 की घोषणा

Share


संवाददाता-
अम्बिकापुर,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स सरगुजा की नवीन कार्यकारिणी 2026-2028 की घोषणा की गई। कैट के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.सी. भरतिया,राष्ट्रीय महामंत्री प्रवीण खंडेलवाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष परमानंद जैन एवं इकाई प्रभारी कन्हैया गुप्ता के अनुमोदन तथा राष्ट्रीय वाइस चेयरमैन अमर पारवानी द्वारा जारी कार्यकारिणी की घोषणा कैट छत्तीसगढ़ के प्रदेश उपाध्यक्ष रविंद्र तिवारी ने कैट सदस्यों की उपस्थिति में की। नई कार्यकारिणी में रंजय स्वर्णकार को जिला अध्यक्ष तथा अभिषेक सिंह (पिंटू) को महामंत्री बनाया गया है। वहीं मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष, महेंद्र सिंह टुटेजा को मीडिया प्रभारी तथा अमित सिंह मानू को मीडिया सह-प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। जिला उपाध्यक्ष के रूप में सतीश अग्रवाल (मेंस वियर), मुकेश अग्रवाल (मनोकामना), सुरेश नागवानी (नारायण स्टोर) एवं अजीत त्रिपाठी (अभय ट्रेडर्स) को शामिल किया गया है। मंत्री पद की जिम्मेदारी शांतनु गर्ग (माखन विहार), अब्दुल वाहिद रहमानी, गुरुणध्वज गुप्ता (आनंद परिवार), विकास तिवारी (अंबे पानी) एवं राहुल गर्ग (सुजुकी मोटर्स) को दी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में सौरभ कुमार केसरीवानी (कमोदा रिसॉर्ट), आशीष सेठी, धीरज अग्रवाल (तनय मोटर्स), आलोक जायसवाल, विनोद जसवानी एवं आशुतोष गर्ग शामिल हैं। इसी प्रकार कार्यसमिति सदस्यों में रविंद्र तिवारी, मुकेश अग्रवाल, अजीत अग्रवाल, आदर्श बंसल, अभिषेक जायसवाल, पंकज गुप्ता, राजू छाबड़ा, अमित अग्रवाल एवं फिरोज फिरदौसी को स्थान दिया गया है। संरक्षक सदस्य के रूप में सुनील अग्रवाल (टाटा मोटर्स), राजीव जसवानी, राजकुमार बंसल एवं अशोक नागवानी को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नई कार्यकारिणी के गठन के अवसर पर संगठन से जुड़े सदस्यों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। संगठन से जुड़े लोगों ने विश्वास जताया कि नई कार्यकारिणी अपने अनुभव एवं नेतृत्व क्षमता के साथ सरगुजा के व्यापारियों की आवाज को मजबूती प्रदान करेगी। साथ ही व्यापारिक हितों की रक्षा, संगठन के विस्तार और व्यापारी एकता को मजबूत करने की दिशा में सक्रियता से कार्य करेगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर/बिलासपुर@ आईसी मार्ट प्रकरण में हाईकोर्ट से जगत बैद और दीपक बैद को अंतरिम राहत

Share अग्रिम जमानत याचिकाओं पर कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा,अगली सुनवाई तक गिरफ्तारी पर रोक;पुलिस …

Leave a Reply