पीडि़ता की शिकायत पर बतौली पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया
-संवाददाता-
बतौली,09 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। शादी का झांसा देकर महिला से कथित रूप से दुष्कर्म करने के मामले में बतौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया,जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार,पीडि़ता ने 7 सितंबर 2026 को थाना बतौली पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम भड़गांवां,थाना चैनपुर, जिला पलामू (झारखंड) निवासी पंकज कुमार ने उसे पसंद करने की बात कहते हुए शादी का झांसा दिया और जबरन दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर बतौली पुलिस ने अपराध क्रमांक 115/26, धारा 69 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने पीडि़ता का कथन दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस टीम के लगातार प्रयास से आरोपी पंकज कुमार आत्मज राजेश राम, उम्र 39 वर्ष,निवासी भड़गांवां,थाना चैनपुर,जिला पलामू (झारखंड) को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किए जाने तथा मामले में अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला संबंधी अपराधों में पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur