आठवले बोले-संगठन मजबूत करेंगे,राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे,लेकिन झूठ नहीं बोलना चाहिए
बिलासपुर,09 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ की राजनीति में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया अपनी जमीन मजबूत करने की तैयारी में है। केंद्रीय राज्यमंत्री और आरपीआई प्रमुख रामदास आठवले ने बिलासपुर में पार्टी के विस्तार का प्लान बताया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सभी समाजों को साथ लेकर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने संकेत दिया कि, यदि पार्टी प्रदेश में मजबूत होगी तो भाजपा के साथ 4 से 5 सीटों पर गठबंधन को लेकर विचार किया जा सकता है। पार्टी का फोकस सभी समाजों को साथ लेकर चलने पर रहेगा। इसके अलावा आठवले ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष में अच्छा काम कर रहे हैं। पीएम पर टिपप्णी करने पर भी कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन्हें झूठ नहीं बोलना चाहिए।
‘प्रधानमंत्री मोदी के साथ छत्तीसगढ़ में कर चुका हूं कैंपेन’ : केंद्रीय मंत्री ने कहा कि, पिछले चुनाव में वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ छत्तीसगढ़ में कैंपेन कर चुके हैं। उन्होंने भाजपा के साथ अपने राजनीतिक संबंधों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी मजबूत होने के बाद गठबंधन को लेकर आगे विचार किया जाएगा। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावनाओं को लेकर पूछे गए सवाल पर रामदास आठवले ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष का काम अच्छा कर रहे हैं। उन्हें विपक्ष का नेता ही रहना चाहिए। ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी करने में कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन राहुल गांधी को झूठ नहीं बोलना चाहिए। राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनने की संभावना को मुश्किल बताते हुए कहा कि 2029 के लोकसभा चुनाव में भी नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जीत का भरोसा है। छत्तीसगढ़ में आरपीआई का विस्तार होने और भाजपा के साथ संभावित सीट गठबंधन का संकेत प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण की ओर इशारा है। हालांकि, ने फिलहाल गठबंधन को अंतिम रूप देने की बात नहीं कही है। आठवले का कहना है कि पहले पार्टी को प्रदेश में मजबूत किया जाएगा और इसके बाद चुनावी परिस्थितियों के अनुसार सीटों पर विचार होगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur