Breaking News

सूरजपुर@ शिक्षक दिवस पर संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षकों का हुआ सम्मान

Share

पदोन्नति एवं स्थानांतरण पर शिक्षकों को दी गई ससम्मान विदाई,नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत
-संवाददाता-
सूरजपुर,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
शिक्षक दिवस के अवसर पर संकुल केंद्र कोट, विकासखंड रामानुजनगर में संकुल स्तरीय शिक्षक सम्मान सह विदाई समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया,कार्यक्रम में संकुल क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया, वहीं पदोन्नति एवं स्थानांतरण के बाद नई जिम्मेदारी संभालने जा रहे शिक्षकों को स्मृति चिन्ह भेंट कर ससम्मान विदाई दी गई तथा संकुल में नवपदस्थ शिक्षकों का आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे रहे, विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रधान पाठक माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा-कोट अशोक उपाध्याय एवं प्रधान पाठक माध्यमिक शाला पंपापुर दिनेश द्विवेदी उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत मां सरस्वती एवं भारत के पूर्व राष्ट्रपति तथा महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई, छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को आध्यात्मिक एवं गरिमामय स्वरूप प्रदान किया।
उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन शिक्षकों का सम्मान-समारोह के दौरान संकुल अंतर्गत सत्र 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान प्रदान किया गया,सम्मानित शिक्षकों में प्राथमिक शाला भदरापारा के सहायक शिक्षक नंदलाल सिंह,पूर्व माध्यमिक शाला चिटकाहीपारा-कोट के शिक्षक सुरेन्द्र राजवाड़े तथा शासकीय हाई स्कूल कोट के व्याख्याता कमल किशोर पाण्डेय शामिल रहे,शिक्षकों के सम्मान से समारोह में उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों में उत्साह देखने को मिला,उपस्थित लोगों ने सम्मानित शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए इसे अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणादायक बताया।
पदोन्नति और स्थानांतरण पर भावभीनी विदाई-कार्यक्रम में संकुल केंद्र कोट के जनशिक्षक शिवलाल सिंह के माध्यमिक शाला रामपुर में प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नत होने तथा माध्यमिक शाला कोट के प्रधान पाठक बाबुलाल साहू का माध्यमिक शाला बरहोल में स्थानांतरण होने पर उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर ससम्मान विदाई दी गई,वहीं संकुल केंद्र कोट में सहायक शिक्षक श्रीमती शालिनी साहू एवं धर्मेन्द्र दुबे की नवीन पदस्थापना होने पर उनका स्वागत किया गया, शिक्षकों ने एक-दूसरे के प्रति शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए नई जिम्मेदारियों में बेहतर कार्य करने की कामना की।
शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता : महेश कुमार दोहरे-मुख्य अतिथि एवं संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे ने शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शिक्षक बच्चों के भविष्य के निर्माता होते हैं,माता-पिता बच्चों को जन्म देते हैं,लेकिन शिक्षक उन्हें शिक्षा प्रदान कर उनके जीवन को संवारने के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं,उन्होंने कहा कि शिक्षक के आचरण का सीधा प्रभाव बच्चों पर पड़ता है। शिक्षक जैसा व्यवहार करते हैं,बच्चे भी उसी से सीखते हैं,इसलिए प्रत्येक शिक्षक को अच्छे आचरण के साथ अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करना चाहिए, उन्होंने शिक्षा में नवाचार को अपनाने तथा विद्यार्थियों के भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया।
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर-प्रधान पाठक अशोक उपाध्याय ने शिक्षकों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ शिक्षा प्रणाली में भी परिवर्तन हो रहा है,ऐसे में शिक्षकों को स्वयं को लगातार अपडेट करते हुए विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने का प्रयास करना चाहिए, उन्होंने शिक्षकीय मर्यादा का पालन करते हुए अपने दायित्वों का ईमानदारीपूर्वक निर्वहन करने पर जोर दिया, प्रधान पाठक दिनेश द्विवेदी ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन एवं व्यक्तित्व की चर्चा की, उन्होंने शिक्षकों से उनके आदर्शों और बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
न्योता भोज ने बढ़ाई आत्मीयता-समारोह के दौरान संयुक्त विद्यालय परिवार की ओर से आयोजित स्वादिष्ट न्योता भोज ने कार्यक्रम को और अधिक आत्मीय बना दिया, शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अतिथियों ने सामूहिक रूप से भोजन किया, इससे समारोह में आपसी सौहार्द और विद्यालय परिवार की एकजुटता का भाव देखने को मिला, कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता चांसी प्रसाद कुशवाहा ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन शिक्षक राधेश्याम साहू ने किया,इस अवसर पर संकुल प्राचार्य महेश कुमार दोहरे, प्राचार्य उमापुर चन्द्र प्रताप साहू,प्रधान पाठक अशोक उपाध्याय, दिनेश द्विवेदी,फूल सिंह,नागेन्द्र यादव, उर्मिला रवि, अल्ताफ अली,निर्मल प्रसाद, बाबुलाल साहू, राधेश्याम साहू,संकुल समन्वयक बरहोल रामकृपाल साहू, पूर्व संकुल समन्वयक शिवलाल सिंह,कमल किशोर पाण्डेय,चांसी प्रसाद कुशवाहा,यदुवंश नारायण साहू,अनुरंजन टोप्पो, तारकेश सिंह,केशरी राजवाड़े,अनिता साहू,खेलसाय पोर्ते,उमाशंकर साहू, रोहित साहू,लक्ष्मी ठाकुर,नंदलाल सिंह,शालिनी साहू, धर्मेन्द्र दुबे,वीरेन्द्र सिंह,सुशीला,सुखमनिया, हिरामनी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply