Breaking News

खड़गवां@ करोड़ों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहली बरसात भी नहीं झेल पाया टपकने लगा छत

Share


खड़गवां के नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता पर बड़े सवाल,पहली बारिश ने खोली निर्माण की पोल?
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन लोकार्पण से ही पहले ही छत में हुआ जगह जगह बैरिंग कोट दीवारे भी जगह जगह पर मरम्मत होने लगा कितनी अच्छी है गुणवत्ता?
-संवाददाता-
खड़गवां,08 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
खड़गवां स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से खड़गवां विकासखंड में करोड़ों रुपये की लागत से नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने को है, लेकिन भवन के लोकार्पण से पहले ही इसकी गुणवत्ता को लेकर गंभीर सवाल खड़े होने लगे हैं। पहली ही बरसात में भवन की छत से जगह-जगह पानी टपकने की बात सामने आई है, जिसके बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। बताया जा रहा है कि छत से पानी रिसने की समस्या सामने आने के बाद लोकार्पण से पहले ही ठेकेदार द्वारा छत पर बैरिग कोट कर मरम्मत कार्य कराया गया है जो छत पर कार्य का होना स्पष्ट दिखाई दे रहा है,सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से तैयार हो रहा नया भवन यदि निर्माण पूरा होने और लोकार्पण से पहले ही पानी टपकाने लगे,तो आने वाले वर्षों में इसकी स्थिति क्या होगी ये सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है?
पहली बारिश में ही भवन पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि सार्वजनिक धन से निर्मित इस महत्वपूर्ण स्वास्थ्य भवन में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन होना चाहिए था,लेकिन पहली ही बरसात में कथित रूप से छत से पानी रिसने की शिकायतों ने निर्माण एजेंसी और गुणवत्ता निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं,‘जब लोकार्पण से पहले यह हाल है, तो लोकार्पण के बाद भवन की दशा क्या होगी?’ यह सवाल अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।
कम दर के ठेके और गुणवत्ता पर सवाल-
आरोप है कि कई ठेकेदार कम दर पर ठेका प्राप्त करने के बाद लागत बचाने के लिए निर्माण गुणवत्ता से समझौता करते हैं, खड़गवां के इस महत्वपूर्ण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण को लेकर भी इसी तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं, सूत्रों से जानकारी मिली थी कुछ श्रमिकों और मिस्ति्रयों के द्वारा भी निर्माण कार्य की गुणवत्ता को लेकर आपत्ति जताने की चर्चा भी सामने आई थी,आरोप है कि गुणवत्ता संबंधी सवाल उठाने वाले कुछ श्रमिकों और मिस्ति्रयों को बाद में काम से अलग कर दिया गया था?
पहले हुई बहुत प्रशंसा, अब खुल रही पोल?- इस नव निर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य को लेकर पूर्व में कुछ समाचारों में गुणवत्ता की प्रशंसा भी की गई थी, लेकिन अब बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की शिकायतों ने उन दावों पर सवालिया निशान लगा दिया है? जिस भवन को क्षेत्र में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए एक बड़ी सौगात और स्वास्थ्य मंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट के रूप में क्षेत्र के विकास की महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा था उसी भवन की गुणवत्ता पर लोकार्पण से पहले सवाल उठना चिंता का विषय है, आवश्यकता है जाच कि लोकार्पण से पहले ही तकनीकी विशेषज्ञों की स्वतंत्र टीम द्वारा भवन की गुणवत्ता,छत की वाटरप्रूफिंग, उपयोग की गई निर्माण सामग्री और पूरे निर्माण कार्य की जांच कराई जाए। यदि कहीं निर्माण में लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता पाया जाता है तो संबंधित ठेकेदार और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए, करोड़ों खर्च होने के बाद भी यदि नया अस्पताल पहली बारिश नहीं झेल पाया, तो क्या मरीजों के लिए बनने वाला यह भवन आने वाले वर्षों में सुरक्षित और टिकाऊ साबित होगा? सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य में सी जी एम एस सी के अधिकारियों की लापरवाही और बिना देखरेख के और ठेकेदार की सांठगांठ के कारण ये करोड़ों की लागत का भवन भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया इस निर्माण कार्य के संबंध में सी जी एम एस सी के एस डी ओ को गुणवत्ता के संबंध मे कहा गया था तो उन्होंने जवाब दिया था हम भवन बनाते हैं यही भवन सी जी एम एस सी के एस डी ओ और इंजिनियर ने बनाया है जो लोकार्पण से पहले ही मरम्मत किया जा रहा है सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अपने गुणवत्ता युक्त निर्माण कार्य की पोल खोल रहा है? लोकार्पण से पहले ही टपकती छत ने करोड़ों के निर्माण पर सवालों की बारिश कर दी है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार विभाग गुणवत्ता की वास्तविक जांच करता है या फिर केवल मरम्मत की परत चढ़ाकर मामले को दबाने का प्रयास किया जाता है,इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के गुणवत्ता के संबंध में दूरभाष से संपर्क भवन की जानकारी ली तो एस डी ओ संतोष सोनी ने कहा की लोकार्पण से पहले हम मरम्मत कर लोकार्पण करायेंगे?

सीजीएमएससी एसडीओ संतोष सोनी
अब सवाल यह है कि जब भवन लोकार्पण से पहले मरम्मत कार्य होगा तो आगे करोड़ों रुपए के भवन की गुणवत्ता क्या होगी या हर वर्ष भवन का सिर्फ मरम्मत के लिए लाखों रूपए जनता के टैक्स के पैसों को बरबाद किया जाएगा? नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की गुणवत्ता विहीन निर्माण के लिए एमसीबी कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव ने कहा कि भवन जगह जगह टपक रहा है दीवारों में दरारें आ रही है इस की गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य की शुरुआत में ही शिकायत की गई थी मगर किसी प्रकार कि कोई कार्यवाही नहीं हुई निर्माण स्थल पर किसी प्रकार का कोई सूचना पटल भी नहीं लगाया गया की भवन की क्या लागत है उन्होंने ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी निर्माण कार्य किए जा रहे सभी घटिया और गुणवत्ता विहीन निर्माण है चाहे भवन सड़क पुल पुलिया आदि सभी घटिया और गुणवत्ता विहीन निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply