Breaking News

वडोदरा@पीएम मोदी की एंट्री प्रधानमंत्री मोदी ने बडोदरा में जने-जी से किया संवाद

Share


वडोदरा,08 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वडोदरा में जेन-जी से 25 मिनट संवाद किया। मंच पर पहुंचते ही क्वीन का मशहूर गाना ‘वी विल रॉक यू’बजाया गया। इसके बाद ‘धुरंधर’ का गाना ‘आरी आरी’ भी बजा। पीएम ने कहा…‘लोग आपको झूठ की गूंज से गुमराह करने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप सच्चाई के साथ खड़े रहना।’ मोदी का यह बयान राहुल गांधी और कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान पर तंज माना जा रहा है।
मोदी बोले…पहले बजट में एक-दो ट्रेनों की घोषणा होती थीं…
पीएम ने कहा, ‘पहले की सरकार में बजट में एक-दो ट्रेनों की घोषणा होती थी। उसके भी सालभर ढोल पीटे जाते थे। अब एक के बाद एक नई ट्रेनें चलाई जा रही हैं। अब नई ट्रेन से वडोदरा,उदयपुर और आलीराजपुर के लोगों को सुविधा होगा। इस साल रेल बजट पौने 3 लाख करोड़ से ज्यादा रहा है। एक बार पोर्ट, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन बन गया तो फिर रोजगार बढ़ना शुरू हो जाता है।’ पीएम ने कहा, ‘महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी का ये मैदान। अलग-अलग फील्ड में काम करने वाले साथियों का साथ, विकास का उत्सव, ये सब साथ हो रहा है। आज मैं विकसित भारत की यात्रा को और गति देने के लिए आपके बीच आया हूं। थोड़ी देर पहले यहां देश के विकास से जुड़े हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट का लोकार्पण-शिलान्यास हुआ। इसके लिए मैं आपको बहुत बधाई देता हूं।’
पीएम ने कहा- डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर ने काम की संस्कृति बदली : पीएम ने कहा, ‘वडोदरा तो गतिशक्ति यूनिवर्सिटी का शहर है। आज यहां से डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की कडि़या जुड़ गई हैं। आज यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पूरा हो गया। ये 21वीं सदी के लिए ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है।’ ’ये डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर इस बात का साक्षी है कि बीते 12 साल में देश की काम करने की संस्कृति कैसे बदली है। इस डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर पर 2004 में विचार शुरू हुआ था। कई नौजवानों का तब जन्म भी नहीं हुआ था। 2006 में एक विशेष कंपनी बनाई गई, 2014 तक फाइलें ही यहां से वहां होती रहीं।
पीएम मोदी के कार्यक्रम से पहले 2 संदिग्ध को हिरासत में लिया
मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स स्थित नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, एक संदिग्ध व्यक्ति ने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया था। जानकारी के मुताबिक, जांच के दौरान उसके पास पीएमओ कार्यालय का फर्जी पहचान पत्र भी मिला। जब सुरक्षा जांच की गई तो पहचान पत्र फर्जी पाए गए। जानकारी के मुताबिक, दूसरे संदिग्ध के पास बंदूक भी था। मामले में क्राइम ब्रांच आगे की जांच कर रही है। इन दोनों संदिग्धों का फर्जी पहचान पत्र और हथियार के साथ आने का क्या मकसद था, इसकी जांच की जा रही है। मुंबई पुलिस ने बताया कि मुंबई में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। यहां प्रधानमंत्री मोदी का एक कार्यक्रम भी प्रस्तावित था। पुलिस के मुताबिक, हिरासत में लिए गए व्यक्ति की पहचान 24 वर्षीय रोहन पारेख के रूप में हुई है। उसने खुद को प्रधानमंत्री कार्यालय का अधिकारी बताया था। उसके साथ एक बॉडीगार्ड भी था, जिसके पास बंदूक थी। मामले में क्राइम भ्रांच आगे की जांच कर रही है।
एआई युग के लिए युवाओं को तैयार करना जरूरी भारत को बनाना है वैश्विक महाशक्ति : पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत को कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में दुनिया के सामने महाशक्ति बनना है तो देश को इसके लिए मजबूत पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करना होगा। उन्होंने कहा कि एआई में दक्ष युवाओं की जरूरत केवल सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र तक सीमित नहीं है बल्कि कृषि, स्वास्थ्य, विनिर्माण और रोबोटिक्स सहित हर क्षेत्र में एआई नए समाधान और रोजगार के अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं को एआई के लिए तैयार करने की दिशा में बड़ा अभियान शुरू करने जा रही है। ‘नमो फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का युवा विशेष कौशल हासिल कर उसका इस्तेमाल एआई के साथ मिलाकर नई तकनीक और समाधान विकसित कर सकता है। कोई युवा कृषि के लिए एआई समाधान तैयार कर सकता है, स्वास्थ्य क्षेत्र में नई तकनीक विकसित कर सकता है, विनिर्माण की उत्पादकता बढ़ा सकता है या अपना रोबोटिक्स स्टार्टअप शुरू कर सकता है। इसलिए भारत और दुनिया के उद्योगों की जरूरतों को समझने तथा एआई का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को तैयार करना जरूरी है। मोदी ने कहा कि दुनिया तेजी से बदल रही है और वैश्विक जरूरतों के साथ शिक्षा और सीखने के तरीके भी बदल रहे हैं। पहले केवल डिग्री पर जोर था, अब कौशल का महत्व भी उतना ही बढ़ गया है। युवाओं के कौशल को लगातार उन्नत करना जरूरी है और इसी उद्देश्य से सरकार शिक्षा नीति तथा शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थानों में बदलाव कर रही है। उन्होंने कहा कि गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों की मेहनत की कमाई बचाने के लिए सरकार छात्रों को देश के श्रेष्ठ शिक्षकों से मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग उपलब्ध कराने की दिशा में भी आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि विकसित भारत के लिए ऐसी कनेक्टिविटी जरूरी है, जो सुगम होने के साथ समय की जरूरत के अनुरूप तेज भी हो। उन्होंने कहा कि वडोदरा गतिशक्ति विश्वविद्यालय का शहर है और आज यहां डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर की अंतिम कडि़यां भी जुड़ गई हैं। मोदी ने हाल में मुंबई के जेएनपीटी बंदरगाह से वडोदरा तक चली डबल-स्टैक कंटेनर मालगाड़ी का उल्लेख करते हुए कहा कि एक बार में 250 से अधिक ट्रकों के बराबर सामान पहुंचाया गया।


Share

Check Also

भोपाल@भोपाल में इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन हुआ उग्र,सड़कों पर लगा जाम

Share भोपाल,08 सितम्बर 2026 । भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर इंटर्न डॉक्टरों …

Leave a Reply