रायपुर,08 सितम्बर 2026। रायपुर में पारिवारिक विवाद ने एक खौफनाक वारदात का रूप ले लिया। रिश्तों में बढ़ती कड़वाहट के बीच एक दामाद पर अपने ही ससुर की हत्या करने का आरोप लगा है। वारदात के बाद आरोपी अपने दो साथियों के साथ शव को ठिकाने लगाने के लिए टाटा मैजिक वाहन में लेकर निकला था। हालांकि, पुलिस की सतर्कता के कारण उनकी योजना कामयाब नहीं हो सकी और हत्या का पूरा मामला सामने आ गया।
पेट्रोलिंग के दौरान संदिग्ध टाटा मैजिक दिखी
पूरा मामला राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र से जुड़ा है। पुलिस के मुताबिक 4 सितंबर को धरसींवा, खमतराई और उरला थाना क्षेत्रों की पुलिस टीम रायपुर-बिलासपुर रोड पर पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान टीम की नजर एक संदिग्ध टाटा मैजिक वाहन पर पड़ी। पुलिस ने संदेह के आधार पर वाहन को जांच के लिए रोकने की कोशिश की।
पुलिस को देखकर मौके से फरार हुए आरोपी
जांच के दौरान टाटा मैजिक के साथ दोपहिया वाहन पर दो युवक भी नजर आए। पुलिस द्वारा वाहन रोककर पूछताछ और जांच शुरू किए जाने पर दोनों बाइक सवार युवक और टाटा मैजिक चला रहा व्यक्ति मौके से फरार हो गए। उनकी इस हरकत से पुलिस का संदेह और गहरा गया।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur