Breaking News

अम्बिकापुर@ एचआईवी-एड्स के प्रति जागरूकता और भेदभाव खत्म करने दिलाई शपथ

Share


होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के तहत आयोजन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,07 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
होली क्रॉस वीमेंस कॉलेज, अंबिकापुर में प्राचार्य डॉ. सिस्टर शांता जोसेफ के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत एचआईवी/एड्स एवं एचआईवी/ एड्स अधिनियम-2017 विषय पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एचआईवी/एड्स से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव समाप्त करने, उनके सम्मान एवं अधिकारों की रक्षा करने की शपथ दिलाई गई। छात्राओं को सेल्फ असेसमेंट स्कैनर के माध्यम से Self Risk Assessment की जानकारी दी गई और इसके उपयोग के लिए प्रोत्साहित किया गया। रेड रिबन क्लब की नोडल अधिकारी दिव्या सिंह ने एचआईवी/एड्स से संबंधित वैज्ञानिक एवं सही जानकारी साझा करते हुए जागरूकता तथा भेदभाव-मुक्त व्यवहार के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को एचआईवी/एड्स से जुड़ी भ्रांतियों से बचने और समाज में जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में उप प्राचार्य डॉ. सिस्टर मंजू टोप्पो, महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।


Share

Check Also

रायपुर/बिलासपुर@हाईकोर्ट ने 2015 और 2016 भर्ती को एक साथ जोड़ने पर उठाए सवाल, वरिष्ठता सूची निरस्त

Share सर्वेश यादव, सिद्धार्थ पांडे सहित निजी प्रतिवादियों से जुड़ा मामला, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि …

Leave a Reply