Breaking News

अम्बिकापुर@ अस्मिता वूमेंस लीग में 180 खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

Share


गांधी स्टेडियम में दूसरी बार हुआ आयोजन,विभिन्न आयु वर्गों में खिलाडिय़ों ने किया शानदार प्रदर्शन
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,06 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
खेलो इंडिया एवं भारतीय खेल प्राधिकरण (एसएआई) के तत्वावधान में अस्मिता वूमेंस लीग सॉफ्ट टेनिस-2026 का आयोजन रविवार को गांधी स्टेडियम स्थित लॉन टेनिस ग्राउंड में किया गया। प्रतियोगिता में जिलेभर से 180 महिला खिलाडि़यों ने पंजीयन कराया और विभिन्न आयु वर्गों में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। खिलाडिय़ों ने अपने खेल कौशल और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महापौर मंजूषा भगत,भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शुभांगी बिहाड़े,एमआईसी सदस्य प्रियंका गुप्ता,अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष रंजू अग्रवाल, केआर टेक्निकल कॉलेज की डायरेक्टर डॉ. रीनू जैन,जिला महामंत्री प्रियंका चौबे,प्रदेश सचिव सुनीता अग्रवाल,जिला महामंत्री अंजू अग्रवाल एवं जिला कोषाध्यक्ष सेनू गोयल उपस्थित रहीं। प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में रविशंकर धनगर एवं दिलीप कुमार विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विजेता खिलाडिय़ों ने मारी बाजी : प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आराध्या कश्यप ने प्रथम,गरिमा सिंह ने द्वितीय,दीपशिखा एक्का ने तृतीय और अंशिका ने चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग में ग्रिशू राजवाड़े प्रथम,शालिनी मुंडा द्वितीय, मुस्कान तृतीय और चंचल चतुर्थ रहीं। सीनियर वर्ग में श्रेया उपाध्याय ने प्रथम,आर्या ने द्वितीय,नीलम ने तृतीय और खुशबू ने चतुर्थ स्थान हासिल किया। राष्ट्रीय कोच राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि सरगुजा जिले में दूसरी बार महिला सॉफ्ट टेनिस लीग का आयोजन किया गया है। अस्मिता वूमेंस लीग का उद्देश्य बालिकाओं और महिला खिलाडिय़ों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन में रजत सिंह,सॉफ्ट टेनिस राष्ट्रीय पदक विजेता चंचल सारथी एवं पूर्णिमा प्रतिकार,प्रिया जायसवाल तथा बबीता तिग्गा का विशेष योगदान रहा।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply