Breaking News

कोंड़ागांव@छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव में 30 किलो विस्फोटक-पिस्टल सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डंप बरामद

Share

कोंड़ागांव,06 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव जिले में रविवार को नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं बीडीएस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 30 किलो विस्फोटक, पिस्टल सहित भारी मात्रा में नक्सली डंप सामग्री बरामद की। कोंड़ागांव के एसपी पंकज चंद्रा ने इसकी पुष्टि की है। नक्सलियों के छिपाकर रखे गये हथियार, आईईडी एवं अन्य सामग्रियों की बरामदगी के लिए सतत सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत आज कोंड़ागांव नक्सल सेल, डीआरजी, बस्तर फाइटर्स एवं बीडीएस की संयुक्त कार्रवाई में आत्मसमर्पित नक्सलियों की निशानदेही पर थाना मर्दापाल क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम कोरमेल, पुसपाल मोखामारी के आस-पास जंगल-पहाड़ क्षेत्र में अपनी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान संयुक्त टीम ने ग्राम पुसपाल मोखामारी जंगल-पहाड़ी क्षेत्र की घेराबंदी कर डी-मॉइनिंग-सर्चिंग की कार्रवाई में 10 किलोग्राम टिफिन आईईडी, 01 नग 9 एम.एम. पिस्टल, जीलेटीन विस्फोटक 20 किलोग्राम सहित बड़ी मात्रा में नक्सली डम्प बरामद किया। पुलिस के अनुसार 10 किलोग्राम टिफिन आईईडी को बीडीएस टीम द्वारा सुरक्षा के दृष्टिगत मौके पर ही नष्ट किया गया। बरामद नक्सली डम्प से टिफिन बम 03 नग (कुल वजन 10 किलोग्राम), जीलेटीन 160 नग (कुल वजन 20 किलोग्राम), डेटोनेटर इलेक्टि्रक 01 नग, डेटोनेटर नान इलेक्टि्रक 19 नग, 9 एम.एम. पिस्टल 01 नग, नीला कवर का ग्रिप लगा हुआ, वॉकी-टॉकी 06 नग, मय एंटीना चार्जर हेण्डफोन 06 नग, डेटोनेटर कमर्शियल 40 नग, वायर इलेक्टि्रक 04 बंडल, सेफ्टी फ्यूज 01 मीटर, कारडेक्स वायर रंग लाल 05 मीटर लगभग, पाइप लोहे का 01 नग (लंबाई 33 इंच, गोलाई 9.5 इंच), पॉलिथिन हरा 05 किलोग्राम बरामद किया गया है।


Share

Check Also

सूरजपुर/भैयाथान@ एक दिन का कार्यवाहक सचिव,सात माह पुराना आदेश और फिर बहाली! सोनपुर समिति में नियमों पर सवाल

Share जिसे समिति कर्मचारी नहीं मानती,उसकी वापसी की तैयारी! श्यामलाल सिंह की भूमिका पर उठे …

Leave a Reply