Breaking News

रायसेन@देश और समाज की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : शिवराज सिंह

Share


रायसेन,06 सितम्बर 2026। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा नहीं देते बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण करते हैं। देश और समाज की प्रगति में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। केन्द्रीय मंत्री चौहान रविवार को मध्य प्रदेश के रायसेन जिले मण्डीदीप में आयोजित शिक्षक एवं प्रतिभा सम्मान समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम का दीप प्रज्जवलन कर शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री चौहान तथा क्षेत्रीय विधायक सुरेन्द्र पटवा ने शिक्षा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री चौहान ने सम्मानित शिक्षकों और प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक पटवा ने भी उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा विद्यार्थियों के लिए चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का उल्लेख किया। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहीं। केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को रायसेन जिले में मण्डीदीप स्थित शासकीय सिविल अस्पताल में नवनिर्मित सुसज्जित ओपीडी ब्लॉक का लोकार्पण किया गया।


Share

Check Also

नई दिल्ली@सरकार को महाराष्ट्र के छात्रों की आवाज सुननी चाहिए नहीं तो छात्रों की गूंज और तेज होगीः राहुल गांधी

Share नई दिल्ली,06 सितम्बर 2026। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को कहा कि हजारों …

Leave a Reply