Breaking News

अम्बिकापुर @ प्रयास विद्यालय के हॉस्टल में छात्रों के बीच मारपीट,परिजनों की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज

Share


संवाददाता-
अम्बिकापुर,05 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
प्रयास विद्यालय के छात्रावास में छात्रों के बीच हुई मारपीट के मामले में गांधी नगर पुलिस ने चार छात्रों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद हॉस्टल के वार्डन दोनों घायल छात्रों को अस्पताल लेकर गए,जहां उनका उपचार कराया गया। परिजनों का आरोप है कि स्कूल या हॉस्टल प्रबंधन ने उन्हें घटना की जानकारी नहीं दी, जिससे नाराज होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की। जानकारी के अनुसार, कक्षा 11वीं और 12वीं के कुछ छात्रों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढऩे पर मारपीट हो गई। जिसमें दो छात्र घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद हॉस्टल के वार्डन दोनों छात्रों को अस्पताल लेकर पहुंचे और उनका उपचार कराया। बाद में एक छात्र ने अपने पिता अजय कुमार मार्को को घटना की जानकारी दी। इसके बाद अजय कुमार मार्को शुक्रवार देर शाम अंबिकापुर पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि उन्हें घटना की जानकारी हॉस्टल या स्कूल प्रबंधन की ओर से नहीं दी गई। इसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद अजय कुमार मार्को दूसरे छात्र के परिजनों के साथ गांधी नगर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। गांधीनगर थाना प्रभारी शक्तिकांत सिन्हा ने बताया कि मामले में चार छात्रों के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज किया गया है। शुरुआती जांच में रैगिंग की बात सामने नहीं आई है।
पुलिस के अनुसार छात्रों के बीच आपसी विवाद के बाद मारपीट हुई थी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का घर-घर अभियान

Share बढ़ते बिजली बिलों को लेकर उपभोक्ताओं से संवाद, विरोध फॉर्म भरवाकर दर्ज कराया असंतोष-संवाददाता-बैकुंठपुर …

Leave a Reply