Breaking News

अम्बिकापुर@पति व बच्चों के साथ जमीन में सोई महिला की सर्पदंश से मौत

Share


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,04 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर में शुक्रवार की अहले सुबह सांप ने महिला को डस लिया। महिला पति व बच्चों के साथ जमीन में बिस्तर लगाकर सोई थी। उसे इलाज के लिए प्रतापपुर से रेफर करने पर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार फुलकेन टेकाम पति मलकुराम टेकाम उम्र 31 वर्ष प्रतापपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंपापुर की रहने वाली थी। इसका पति का कहना है कि 3 सितंबर की रात को खाना खाने के बाद पत्नी व बच्चों के साथ कमरे में जमीन पर बिस्तर लगाकर सोया था। शुक्रवार की अहले सुबह करीब 4 बजे इसकी पत्नी फुलकेन उठकर बताई की पीठ में कुछ काट लिया है। पति ने बच्चों को हटाकर देखा तो बिस्तर में करैत सांप था और महिला के पीठ में डसने का निशान था। परिजन उसे इलाज के लिए प्रतापपुर अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टर ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर रेफर कर दिया। परिजन उसे अंबिकापुर मिशन अस्पताल में भर्ती कराया। यहां कुछ देर इलाज चलने के बाद महिला की मौत हो गई।


Share

Check Also

सोनहत@ नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई,‘अगले बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से गूंजा सोनहत

Share फॉरेस्ट कॉलोनी से सलगवां घुघरा व कटगोड़ी तक निकलीं भव्य विसर्जन यात्राएं, श्रद्धा, भक्ति …

Leave a Reply