Breaking News

नई दिल्ली@दिल्ली में भारी बारिश…इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भरा,उड़ानें प्रभावित

Share


जबलपुर में होमगार्ड्स की मोटरबोट डूबी,यूपी के 23 जिलों में बाढ़,16 हजार का रेस्क्यू

नई दिल्ली,04 सितम्बर 2026। दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार दोपहर से तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ज्यादातर जगहों पर भारी बारिश के साथ 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। दोपहर में भारी बारिश से इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पानी भर गया। बारिश के चलते उड़ानों पर भी असर पड़ा। अहमदाबाद, मुंबई और पोर्ट ब्लेयर से आने वाली उड़ानें देरी से दिल्ली पहुंचीं। एयरपोर्ट परिसर के कई हिस्सों में पानी जमा होने से पैसेंजर्स को परेशानी हुई। उधर, उत्तर प्रदेश में लगातार हो रही बारिश से 23 जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। वाराणसी और चित्रकूट सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। अब तक 16 हजार से अधिक लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। मध्य प्रदेश में मंदाकिनी और नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। मोरडूंगरी में एक युवक बह गया। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 48 घंटों के लिए भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। जबलपुर के ग्वारीघाट में पेट्रोलिंग के लिए गई होमगार्ड्स की मोटरबोट डूब गई। बिहार के 16 जिलों में बाढ़ से करीब 5 लाख लोग प्रभावित हैं। गंगा समेत 8 प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। भारतीय सेना के जवानों ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में मेंढर नाले में पाकिस्तान की तरफ बह रही एक किशोरी को बचाया। यह घटना दोपहर करीब 1ः30 बजे हुई, जब फॉरवर्ड पोस्ट पर तैनात संतरी ने 14 से 16 साल की एक अनजान लड़की को मेंढर नाले में बेहोशी की हालत में बहते हुए देखा। बलनोई बटालियन के एक सेना जवान ने तुरंत नदी में छलांग लगाई और लड़की को पानी से बाहर निकाला। बचाई गई लड़की की पहचान बलनोई की रहने वाली गुलसैद की बेटी उज़मा कौसर के तौर पर हुई है। उसके परिवार को सूचना दे दी गई है।
दिल्ली में जोरदार बारिश,सड़कें लबालब
दिल्ली में शुक्रवार दोपहर जोरदार बारिश शुरू हो गई। पार्लियामेंट स्ट्रीट पर सड़कें लबालब हो गईं। बिड़ला मंदिर इलाके में तेज बारिश से दर्शन करने पहुंचे लोगों को परेशानी हुई।
पश्चिम बंगाल के न्यू फराबक्का में जमीन धंसने से 14 ट्रेनें रद्द
पश्चिम बंगाल के न्यू फराबक्का में जमीन धंसने से 4 सितंबर को रवाना होने वाली 14 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इनमें हावड़ा-गुवाहाटी साराईघाट एक्सप्रेस, सियालदह-बामनहाट उत्तरबंगा एक्सप्रेस, सियालदह-अलीपुरद्वार कंचनकन्या एक्सप्रेस, सियालदह-सहरसा हाटे बाजार एक्सप्रेस, दार्जिलिंग मेल, हावड़ा-कामाख्या वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस और हावड़ा-कटिहार एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनें शामिल हैं। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस जांचने की अपील की है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने मेलोनी को दी बधाई,सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

Share नई दिल्ली, 04 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री …

Leave a Reply