Breaking News

नई दिल्ली@‘डिजिटल अरेस्ट’ सिंडिकेट के खिलाफ सीबीआई का 20 राज्यों में छापा,तीन को गिरफ्तार किया

Share

नई दिल्ली,04 सितम्बर 2026। केंद्रीय जांच ब्यूरो ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के खतरे के पीछे काम करने वाले सिंडिकेट के खिलाफ़ देशव्यापी अभियान शुरू किया है। एजेंसी ने विभिन्न राज्यों से जुड़े कई मामलों पर बड़ी कार्रवाई की है। इनमें से तीन मामलों में सीबीआई ने देशभर के 20 राज्यों में 89 जगहों पर बड़े पैमाने पर और समन्वित तलाशी अभियान चलाया। पूरे अभियान में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। समयऔर कैलेंडर इन 3 मामलों में से एक मामला बीआईटीएस पिलानी से जुड़ा है। इसमें पीडि़त को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और पुलिस अधिकारी बनकर आए स्कैमर्स ने उससे 7.67 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। एक अन्य मामले में भी स्कैमर्स ने गुजरात राज्य में पीडि़त को 3 महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा और पुलिस अधिकारी बनकर 19.24 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की। तीसरा मामला कर्नाटक राज्य से जुड़ा है, जिसमें पीडि़त को एक महीने तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया और उससे 15.45 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई। सीबीआई का कहना है कि अभियान के दौरान धोखाधड़ी से हासिल पैसे का पता लगाने, सिंडिकेट के पीछे के लाभार्थियों और संचालकों की पहचान करने और सबूत नष्ट होने से पहले उन्हें ज़ब्त करने के लिए एकसाथ कार्रवाई की गई। ऑपरेशन के दौरान 3 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान हुई पूछताछ से धोखाधड़ी के पैसे को प्राप्त करने, उसकी लेयरिंग (कई खातों में घुमाने) और उसे आगे भेजने में उनकी खास और अहम भूमिका का पता चला। हरियाणा के रहने वाले आकाश के खाते में धोखाधड़ी की रकम में से 1.95 करोड़ रुपये आए थे।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने मेलोनी को दी बधाई,सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

Share नई दिल्ली, 04 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री …

Leave a Reply