Breaking News

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर

Share


बडगाम,04 सितम्बर २०२६। बडगाम जिले के अशदार गली इलाके में भारतीय सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस और सीआरपीएफ के साथ संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक आतंकवादी मारा गया है। मौके पर एक एके राइफल के साथ युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। संयुक्त सुरक्षाबलों ने गुरुवार शाम को आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया था, जिसके बाद गोलियों की आवाजें सुनाई दीं। बाद में यह अभियान रात में रोक दिया गया था और शुक्रवार सुबह फिर से शुरू किया गया। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध क्षेत्र के चारों ओर कड़ी घेराबंदी कर तलाशी जारी रखी। अभियान में सहायता के लिए अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी क्षेत्र में भेजा गया। सेना के मुताबिक खुफिया जानकारी के आधार पर सेना, पुलिस और सीआरपीएफ ने बडगाम के अशदार गली इलाके में एक संयुक्त तलाशी अभियान शुरू किया। सतर्क जवानों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और चुनौती देने पर आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद ज़बरदस्त मुठभेड़ हुई। इस दौरान एक आतंकवादी मारा गया और एक एके राइफल के साथ युद्ध में इस्तेमाल होने वाला अन्य सामान बरामद किया गया। तलाशी अभियान अभी भी जारी है।


Share

Check Also

नई दिल्ली@पीएम मोदी ने मेलोनी को दी बधाई,सबसे लंबे समय तक इटली की प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड

Share नई दिल्ली, 04 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इटली की प्रधानमंत्री …

Leave a Reply