Breaking News

अम्बिकापुर@अंतिम संस्कार से पहले उठे सवाल,शव लेकर आईजी कार्यालय पहुंचे परिजन

Share


नाबालिग आदिवासी बालिका की फांसी से मौत पर संदेह,दोबारा पोस्टमार्टम की मांग…


-संवाददाता-
अम्बिकापुर,03 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर क्षेत्र में नाबालिग आदिवासी बालिका की फांसी से मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंपे जाने के बावजूद परिवार और समाज के लोगों ने मौत की परिस्थितियों पर सवाल उठाए हैं। गुरुवार देर शाम परिजन शव लेकर अंबिकापुर स्थित आईजी कार्यालय पहुंचे और दोबारा पोस्टमार्टम कराने की मांग की। मामला प्रतापपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत करौंधा का है। मृतका बलरामपुर जिले के चांदो थाना क्षेत्र की रहने वाली थी और करौंधा निवासी श्रवण जायसवाल के घर में रहकर घरेलू काम करती थी। मंगलवार दोपहर खाना खाने के बाद वह कमरे में आराम करने चली गई थी। शाम को कमरे में नहीं दिखने पर घरवालों ने तलाश की तो वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया था। परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे,इसी दौरान घटना की जानकारी समाज के लोगों को हुई। इसके बाद परिजन और समाज के लोग शव लेकर अंबिकापुर पहुंचे। परिजनों ने घटना को लेकर संदेह जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनका कहना है कि मौत की परिस्थितियां स्पष्ट नहीं हैं, इसलिए शव का दोबारा पोस्टमार्टम कराया जाए, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सके।


Share

Check Also

रायपुर@ ई-ऑफिस में स्वास्थ्य विभाग का जलवा…जुलाई में नस्तियों के निस्तारण में मिला पहला स्थान

Share छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया प्रशंसा-पत्र…स्वास्थ्य मंत्री ने सचिव अमित …

Leave a Reply