हैदराबाद,03 सितम्बर 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने वन मंत्री कोंडा सुरेखा को मंत्रिमंडल से हटा दिया है। यह कार्रवाई सुरेखा की बेटी कोंडा सुष्मिता की कथित टिप्पणियों को लेकर उठे विवाद के बीच की गई है। इस मामले को लेकर सत्तारूढ़ कांग्रेस के विधायकों ने कोंडा सुरेखा से माफी मांगने की मांग की थी। इसके बाद सुरेखा ने अपना पक्ष पार्टी के सामने रखा था। यह घटनाक्रम ऐसे समय में सामने आया है, जब राज्य कांग्रेस की अनुशासन समिति ने कुछ दिन पहले ही कोंडा सुरेखा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की सिफारिश की थी। बता दें कि कोंडा सुरेखा के खिलाफ यह कार्रवाई दिल्ली में कांग्रेस आलाकमान के साथ बैठक के बाद की गई है। मामले को सुलझाने के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को कोंडा सुरेखा को दिल्ली तलब किया था। इस बैठक में शामिल होने के लिए तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के अलावा, मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और उप मुख्यमंत्री के साथ कई वरिष्ठ नेता दिल्ली पहुंचे थे। टीपीसीसी की अनुशासन समिति ने 25 अगस्त को अपनी रिपोर्ट राज्य कांग्रेस अध्यक्ष को सौंप दी थी। माना जा रहा है कि
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur