-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। सेवा किटी समूह की सदस्यों ने बुधवार को आस्था निकुंज मूकबधिर विद्यालय में बच्चों के साथ समय बिताया। इस विद्यालय में पहली से 12वीं तक 160 मूकबधिर बच्चे अध्ययनरत हैं। समूह की सदस्यों ने बच्चों को कॉपी, पेन, पेंसिल, टॉफी, बिस्किट और बैठने के लिए टाटपट्टी का वितरण किया। इसके साथ ही बड़ी छात्राओं को सेनेटरी पैड भी दिए गए। इस दौरान बड़ी बच्चियों को वर्तमान समय में समाज में हो रही समस्याओं से खुद को सुरक्षित रखने को लेकर जागरूक भी किया गया। किस तरह से अनजान लोगों से दूरी बनानी है और अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना है, इस पर विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में संस्था की प्रिंसिपल श्वेता सिस्टर के साथ सेवा किट्टी की संस्थापिका वंदना दत्ता,मधु चौदहा,सरिता भाटिया,लिली बसु राय, रश्मि गुप्ता,अतिशी भट्टाचार्य, स्मिता तिवारी एवं विद्यालय के सभी स्टाफ उपस्थित थे। सेवा किटी समूह ने निर्णय लिया है कि वे हर महीने एक बार परवाज कार्यक्रम के तहत आस्था निकुंज के बच्चों के बीच अपना समय देंगे और उनकी मदद करेंगे। साथ ही समूह के सदस्यों ने केशवपुर आंगनबाड़ी केंद्र को गोद लेकर वहां कार्य करने का भी निर्णय लिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur