Breaking News

अम्बिकापुर@ 17 वर्ष पूर्व के मामले में जारी स्थाई वारंट तामिल,आरोपी गिरफ्तार.

Share

थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा स्थाई वारंट किया गया तामिल। एक्सीडेंट के मामले मे जारी वारंट पर की गई कार्यवाही।
आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,02 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)।
डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा जिले के सभी थाना/चौकी प्रभारियों को अपने अपने थाना छेत्र मे लंबित स्थाई वारंट/गिरफ़्तारी वारंट की तामिली कर वर्षो से फरार चल रहे वारंटियों कों माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के दिशा निर्देश दिए गए है, इसी क्रम मे थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा आ.क्रमांक 265/09 धारा 279, 337, 338 भा.द.वि. के माममे मे फरार चल रहे आरोपी रामभरत विश्वकर्मा आत्मज ननका विश्वकर्मा उम्र 35 वर्ष साकिन शिव मंदिर के पास थाना गांधीनगर के प्रकरण मे उपस्थित नही रहने पर माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का स्थाई वारंट जारी किया गया था, आरोपी कों न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु जारी स्थाई वारंट के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस टीम के प्रयास से फरार चल रहे स्थाई वारंटी कों पकड़कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया हैं।


Share

Check Also

कोरिया/सरगुजा@ सरगुजा की धरती पर राम वनवास की अमिट स्मृतियां पहाड़ों-गुफाओं में आज भी जीवंत है रामकथा….

Share राम वनवास की स्मृतियों से जुड़ा सरगुजा,आस्था के साथ इतिहास और प्रकृति का अनूठा …

Leave a Reply