Breaking News

रायपुर@दिल्ली दौरे पर सीएम विष्णुदेव साय,जीडीपी ग्रोथ पर बोले…पीएम मोदी के नेतृत्व में लगातार आर्थिक विकास कर रहा भारत

Share

रायपुर,01 सितम्बर 2026। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। उन्होंने रायपुर एयरपोर्ट में मीडिया से बातचीत करते हुए अपने दिल्ली दौरे को लेकर उन्होंने बताया कि जल शक्ति मंत्रालय द्वारा विभागीय समिट का आयोजन किया गया है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे। समिट में जल संरक्षण, सिंचाई और पेयजल से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होगी। छत्तीसगढ़ में भी जल संरक्षण को लेकर लगातार काम किया जा रहा है। प्रदेश में किए जा रहे कार्यों की जानकारी समिट में साझा की जाएगी। देश की जीडीपी ग्रोथ को लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि वैश्विक स्तर पर लगातार अशांति का वातावरण बना हुआ है। इसके बावजूद भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार आर्थिक विकास कर रहा है। मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश की जीडीपी ग्रोथ 7.8 प्रतिशत रही है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्रसव सेवा शुरू….

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक …

Leave a Reply