Breaking News

रायपुर@छत्तीसगढ़ पीडब्ल्यूडी में 56 इंजीनियरों का तबादला

Share


रायपुर से लेकर बस्तर-सरगुजा तक बदली पदस्थापना

रायपुर,01 सितम्बर 2026। छत्तीसगढ़ के लोक निर्माण विभाग में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। विभाग ने 56 कार्यपालन अभियंताओं (सिविल) की पदस्थापना में बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। आदेश 1 सितंबर 2026 को जारी किया गया है। जारी आदेश के अनुसार इंजीनियरों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। तबादलों में रायपुर,बिलासपुर,दुर्ग, राजनांदगांव,रायगढ़,जांजगीर-चांपा, बस्तर,दंतेवाड़ा, सुकमा,बीजापुर,कांकेर,नारायणपुर,सरगुजा,जशपुर, कोरबा समेत कई क्षेत्रों के पीडब्ल्यूडी कार्यालय और संभाग शामिल हैं।
कई अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
तबादला सूची में नियमित कार्यपालन अभियंताओं के साथ ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं,जिन्हें पदोन्नति के बाद कार्यपालन अभियंता के पद पर नई पदस्थापना दी गई है। कई अधिकारियों को संभाग,सेतु संभाग और क्षेत्रीय कार्यालयों में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

रायपुर से बस्तर और सरगुजा तक फेरबदल
आदेश में राजधानी रायपुर के अलावा बिलासपुर, खैरागढ़,मोहला,राजनांदगांव,बालोद,कवर्धा, महासमुंद,बेमेतरा,दंतेवाड़ा,कांकेर,कोंडागांव, नारायणपुर,जशपुर,मनेन्द्रगढ़,रामानुजगंज, अंबिकापुर,रायगढ़ और अन्य संभागों में अधिकारियों की पदस्थापना बदली गई है।
तत्काल प्रभाव से लागू होगा आदेश
विभाग के आदेश में कहा गया है कि स्थानांतरण प्रशासनिक आधार पर किया गया है और संबंधित अधिकारियों को आदेश के अनुसार नई पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करना होगा। तबादला आदेश की प्रतिलिपि संबंधित प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियंता, अधीक्षण अभियंता और कलेक्टरों को भी भेजी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में प्रसव सेवा शुरू….

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,01 सितम्बर 2026 (घटती-घटना)। कलेक्टर अजीत वसंत के मार्गदर्शन में अम्बिकापुर के शहरी प्राथमिक …

Leave a Reply