नई दिल्ली,01 सितम्बर 2026। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जीडीपी ग्रोथ रेट 7.8′ रहने पर देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि यह उपलब्धि देशवासियों की इच्छाशक्ति, मेहनत और सामूहिक ताकत का नतीजा है। पीएम ने एक बार फिर लोगों से गैर-जरूरी सोने की खरीदारी से बचने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘अगर जरूरत न हो तो सोना नहीं खरीदना चाहिए।’ इससे पहले 11 मई को भी पीएम ने देशवासियों से सोना नहीं खरीदने की अपील की थी। पीएम मोदी ने कहा- देश के अंदर कुछ लोग निराशा फैलाने और ‘झूठ की गूंज’ के सहारे माहौल खराब करने में लगे हैं। इन सभी चुनौतियों को पार करते हुए भारत ने 7.8′ की विकास दर हासिल की है। देश को यही रफ्तार बनाए रखनी होगी और आगे भी तेजी से विकास करना होगा। उन्होंने कहा, विदेश में घूमने के लिए यात्राएं करने और विदेश में शादी करने से बचना चाहिए। लोगों को मेक इन इंडिया के मंत्र के साथ आगे बढ़ना चाहिए। पीएम ने यह भी कहा, जितना ज्यादा स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर दिया जाएगा, भारत उतनी ही मजबूती से आगे बढ़ेगा। मुझे पूरा विश्वास है कि जब भारत अपनी आजादी के 100 साल पूरे करेगा, तब देश की युवा पीढ़ी को एक विकसित भारत सौंपा जाएगा।
जीडीपी दर 7.8 प्रतिशत को लेकर भाजपा का राहुल गांधी पर
वार कहा-उन्हें देश को गुमराह करने के लिए माफी मांगनी चाहिए…
चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही के आंकड़ों में भारत के सकल घरेलू उत्पाद की विकास दर 7.8 प्रतिशत रहने पर भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आज कहा कि दुनिया में सबसे तेज गति से बढ़ती अर्थव्यवस्था को डेड इकोनॉमी बताने के लिएकांग्रेस नेता को अपनी गलतबयानी पर देश से माफी मांगनी चाहिए। भाजपा ने कहा कि वैश्विक संकट और आर्थिक चुनौतियों के बावजूद भारत की मजबूत आर्थिक विकास दर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की आर्थिक नीतियों का नतीजा है। भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने पार्टी के मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन ने कहा कि जिस तिमाही में खाड़ी संकट, तेल आपूर्ति की चुनौतियां और वैश्विक अनिश्चितता बनी रही।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur