Breaking News

काठमांडू@नेपाल में फिर बाढ़ का अलर्ट : नदियों का जलस्तर बढ़ा..मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हुआ,सबसे ज्यादा चितवन में 321 शव बरामद

Share

काठमांडू,01 सितम्बर 2026। नेपाल में नदियों का जलस्तर बढ़ने के बाद 7 जिलों में बाढ़ का नया अलर्ट जारी किया गया है। अधिकारियों ने रसुवा, नुवाकोट, धादिंग, गोरखा, तनहूं, नवलपरासी और चितवन जिलों में नदियों के किनारे बसे इलाकों के लिए चेतावनी जारी की है। 26 अगस्त को तिब्बत में ग्लेशियर टूटने के बाद नेपाल के कई इलाकों में अचानक बाढ़ और भूस्खलन हुआ। इस आपदा में मौत का आंकड़ा 1 हजार के पार हो चुका है। नेपाल में 10६६ और तिब्बत में 16 लोगों की मौत हुई है। चितवन में अब तक सबसे ज्यादा 321 शव बरामद हुए हैं। जबकी 4400 से ज्यादा लोग लापता हैं। चीन नेपाल में डीएनए जांच करने वाले विशेषज्ञों की टीम भेजेगा। इसका मकसद बाढ़ में मारे गए उन लोगों की पहचान करने में मदद करना है, जिनकी पहचान नहीं हो पा रही है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने मंगलवार को इसकी जानकारी दी। चीन नेपाल को डीएनए जांच के उपकरण, ड्रोन और पानी साफ करने के उपकरण समेत जरूरी सामान भी भेजेगा। नेपाल बाढ़ में 5 साल की मनीषा 60 घंटे तक मलबे के नीचे फंसी रही। रेस्क्यू टीम ने उसे रसुवा जिले में जिंदा निकाला। होश में आने पर उसने अपने माता-पिता से पूछा, ‘आप मुझे बचाने क्यों नहीं आए?


Share

Check Also

नई दिल्ली@पांच राज्यों के कृषि विकास के लिए 1283 करोड़ जारी..शिवराज बोले… किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़

Share नई दिल्ली,01 सितंबर 2026। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज …

Leave a Reply