नई दिल्ली,01 सितम्बर 2026। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आयोग निष्पक्ष चुनावों के संरक्षक की जगह ‘सेव बीजेपी चेयर कमीशन’ की तरह काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ‘वोट चोरी’ के जरिए भारत के लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश कर रही है। यह साजिश अब सामने आ गई है और लोग वोटों की चोरी के खिलाफ एकजुट हो रहे हैं। खड़गे ने हिंदी में किए एक्स पोस्ट में आरोप लगाया कि बीजेपी की ‘वोट चोरी’ के जरिए भारतीय लोकतंत्र को खोखला करने की साजिश सामने आ रही है। जहां बीजेपी को फायदा होता है, वहां मतदाता जोड़े जाते हैं और जहां फायदा नहीं होता, वहां वोट बांट दिए जाते हैं। ‘ खड़गे ने कहा कि महाराष्ट्र में लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच अचानक 39 लाख मतदाता बढ़ गए थे। अब एसआईआर यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन की ड्राफ्ट सूची से 2.07 करोड़ मतदाता बाहर हैं। उन्होंने सवाल किया- क्या बीजेपी को जिताने के लिए चुनावों के दौरान इन मतदाताओं के नाम हटाए गए? खड़गे ने कहा कि बंगाल में एसआईआर के दौरान हटाए गए नामों में से 91′ नाम अपील के बाद फिर से जोड़ने पड़े। उन्होंने आरोप लगाया कि यही खेल दिल्ली में भी दोहराया जा रहा है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur