Breaking News

राजपुर@ चाचा के बीच-बचाव से भड़का भतीजा,बना हैवान

Share


चाचा-चाची पर लोहे की रॉड और चाकू से ताबड़तोड़ हमला,आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजा…
-संवाददाता-
राजपुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
पिता के साथ मारपीट रोकने से नाराज एक युवक ने अपने ही चाचा-चाची पर जानलेवा हमला कर दिया। राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चंद्रगढ़ में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी ने घर में घुसकर दोनों पर लोहे की रॉड और चाकू से हमला किया। घटना में चाचा-चाची को गंभीर चोटें आई हैं। शिकायत के बाद राजपुर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 15 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
एक सप्ताह पहले हुआ था विवाद : पुलिस के अनुसार आरोपी शिवा गोंड (28) करीब एक सप्ताह पहले अपने पिता के साथ मारपीट कर रहा था। इस दौरान उसके चाचा ठाकुर प्रसाद गोंड ने बीच-बचाव कर मारपीट रोक दी थी। बताया जा रहा है कि इसी बात को लेकर शिवा अपने चाचा से नाराज था और मन में रंजिश रखे हुए था।
घर में घुसते ही गाली-गलौज,फिर हमला : आरोप है कि घटना के दिन शिवा गोंड चाचा के घर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए विवाद करने लगा। देखते ही देखते उसने लोहे की रॉड और चाकू से चाचा-चाची पर हमला शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले से दोनों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। हमले में चाची की बांह और पीठ,जबकि चाचा के पीठ, पैर,जांघ और घुटने में चोटें आईं। घटना के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया।
रॉड और चाकू जब्त, आरोपी जेल में
पीडि़ता की शिकायत पर राजपुर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी शिवा गोंड को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल लोहे की रॉड और चाकू भी जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply