Breaking News

अम्बिकापुर,@ कबाड़ गोदाम में पुलिस का छापा, एल्यूमिनियम तार से भरी पिकअप जब्त

Share


संतोष जायसवाल की दुकान में हुई कार्रवाई,बिजली सप्लाई में उपयोग होने वाले तार मिले; पूछताछ जारी
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
शहर के एक कबाड़ गोदाम में पुलिस ने छापेमारी कर बिजली सप्लाई में उपयोग होने वाले एल्यूमिनियम तार बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक पिकअप वाहन में लोड तार जब्त किया है। मामले में कबाड़ संचालक से पूछताछ की जा रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने संतोष जायसवाल के कबाड़ गोदाम में दबिश दी। यह गोदाम अमरजीत भगत के फार्म मुड़ने से ठीक पहले पेट्रोल पंप के पास स्थित बताया जा रहा है। छापे के दौरान पुलिस टीम को बड़ी मात्रा में एल्यूमिनियम तार मिले,
जिनका उपयोग बिजली सप्लाई में किया जाता है। पुलिस बरामद तारों के संबंध में जानकारी जुटा रही है कि यह सामग्री कहां से लाई गई थी और इसके दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

.


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ आदिवासी कला केंद्र मैदान को व्यावसायिक परिसर में बदलने का विरोध

Share छत्तीसगढ़ सर्व आदिवासी समाज ने राज्यपाल,मुख्यमंत्री और कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन….-संवाददाता-अम्बिकापुर,31 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply