Breaking News

सीतापुर@ सीतापुर के आदर्श नगर में 15 वर्षीय नाबालिग ने फांसी लगाकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका के बीच जांच में जुटी पुलिस

Share


-संवाददाता-
सीतापुर/सरगुजा,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
थाना सीतापुर क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले आदर्श नगर में एक 15 वर्षीय नाबालिग बालिका द्वारा अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या करने का बेहद दुःखद मामला सामने आया है। प्राथमिक तौर पर इसे प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला माना जा रहा है। घटना के संबंध में सीतापुर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 137/2026 कायम कर सभी पहलुओं पर विस्तृत विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतिका (15 वर्ष) मूल रूप से ग्राम बिजलहवा (थाना कमलेश्वरपुर) की निवासी थी और वर्तमान में अपने परिवार के साथ आदर्श नगर सीतापुर में रह रही थी। बताया गया कि शनिवार, 29 अगस्त 2026 की शाम करीब 6ः30 बजे उसके माता-पिता मछली खरीदने के लिए सोनतराई बाजार गए हुए थे। इस दौरान नाबालिग घर पर बिल्कुल अकेली थी। लगभग एक घंटे बाद रात 7ः30 बजे जब परिजन वापस लौटे,तो घर के भीतर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने देखा कि बेटी का शव घर के भीतर मयार (छत की लकड़ी) में चुन्नी के फंदे से लटका हुआ था। परिजनों द्वारा आनन-फानन में चीख-पुकार मचाते हुए तत्काल उसे फंदे से नीचे उतारा गया,लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं और उसकी मृत्यु हो चुकी थी। घटना के सदमे से उबरने के बाद परिजनों द्वारा रविवार, 30 अगस्त 2026 की सुबह करीब 9ः30 बजे थाना सीतापुर में जाकर मामले की लिखित सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर शव पंचनामा सहित आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू की। हालांकि, स्थानीय सूत्रों द्वारा इसे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया जा रहा है, लेकिन पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों व दोस्तों के बयानों के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। यदि जांच के दौरान किसी भी व्यक्ति की उकसाने या संदिग्ध भूमिका सामने आती है, तो उसके आधार पर आगे कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply