Breaking News

बलरामपुर@पत्नी की हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार,भेजा गया जेल

Share

-संवाददाता-
बलरामपुर,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। थाना शंकरगढ़ पुलिस ने मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या करने वाले आरोपी पति को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला जोकापाठ (लालदारा) का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार,प्रार्थी सोमारू साय को ग्रामीणों से सूचना मिली थी कि उनकी बेटी दुखनी बाई के साथ उसके पति रमेश कोरवा (28 वर्ष) ने मारपीट की है,जिससे उसकी मौत हो गई है। मौके पर पहुंचने पर पीडि़ता का शव घर के अंदर कमरे में पाया गया,जिसके सिर और पेट पर चोट के गंभीर निशान थे। पूछताछ में सामने आया कि घटना की शाम दोनों ने स्थानीय शराब (हडि़या) पी रखी थी। शाम करीब 4 से 5 बजे के बीच रमेश ने अपनी पत्नी दुखनी से मुर्गा बनाने को कहा।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply