Breaking News

सूरजपुर@ मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने किया सूरजपुर जिला न्यायालय का निरीक्षण

Share

न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का लिया जायजा,न्यायिक अधिकारियों,कलेक्टर-एसपी और अधिवक्ताओं से की चर्चा…
-संवाददाता-
सूरजपुर,30 अगस्त 2026(घटती-घटना)।
छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा ने शनिवार को जिला न्यायालय सूरजपुर का निरीक्षण किया,उनके आगमन पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश थॉमस एक्का सहित जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों एवं न्यायालय परिवार ने आत्मीय स्वागत किया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायाधिपति के साथ उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल रजनीश श्रीवास्तव तथा संयुक्त रजिस्ट्रार-सह-निजी सचिव एल.वी.एल.एन. भी उपस्थित रहे,मुख्य न्यायाधिपति ने जिला न्यायालय परिसर में संचालित विभिन्न न्यायालयों तथा अलग-अलग अनुभागों का निरीक्षण किया, इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन कार्यों के संचालन,उपलब्ध सुविधाओं, न्यायिक कार्यप्रणाली तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
न्यायिक अधिकारियों के साथ संयुक्त बैठक-निरीक्षण के बाद जिला न्यायालय के वीडियो कॉन्फ्रेंस कक्ष में मुख्य न्यायाधिपति रमेश सिन्हा की अध्यक्षता में जिला न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई, बैठक में जिला कलेक्टर सूरजपुर और पुलिस अधीक्षक सूरजपुर भी शामिल हुए,बैठक में न्यायालयीन व्यवस्थाओं, न्यायिक कार्यों के सुचारू संचालन तथा न्यायिक अधिकारियों के समक्ष आने वाली विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा की गई,मुख्य न्यायाधिपति ने न्यायिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के संबंध में आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।
अधिवक्ताओं से भी किया संवाद- इसके बाद मुख्य न्यायाधिपति श्री रमेश सिन्हा ने जिला न्यायालय के अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से बार कक्ष में मुलाकात की,इस दौरान उन्होंने न्यायालयीन कार्यों से जुड़े विभिन्न विषयों पर अधिवक्ताओं से चर्चा की तथा उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना, अधिवक्ताओं के साथ संवाद को न्यायिक व्यवस्था और बार-बेंच के बीच बेहतर समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण माना गया।
निरीक्षण से व्यवस्था को मिलेगा मार्गदर्शन-मुख्य न्यायाधिपति के निरीक्षण के दौरान न्यायालयीन कार्यप्रणाली से लेकर आधारभूत सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं तक विभिन्न पहलुओं का अवलोकन किया गया। न्यायिक अधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं के साथ संवाद के माध्यम से स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं को समझने का अवसर भी मिला,मुख्य न्यायाधिपति के इस निरीक्षण से जिला न्यायालय सूरजपुर की न्यायिक एवं प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी,सुचारू तथा जनोन्मुख बनाने की दिशा में आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply