सूरजपुर 05 अप्रैल 2022। प्रदेश में 01 जनवरी 2022 से नवीन योजना कौशल्या मातृत्व योजना प्रारंभ किया गया है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक जनगणना में पात्र महिला हितग्राहियों को द्वितीय संतान के जन्म पर सहायता राशि प्रदान करना है ताकि महिलाएं बच्चे के जन्म बाद पर्याप्त विश्राम कर सकें माताएं स्वयं अपना एवं बालिका के उत्तम स्वास्थ्य हेतु पर्याप्त ध्यान दे सकें, योजना का उदेद्श्य बालिका भ्रुण हत्या रोकने और बालिकाओं के जन्म के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना है। गर्भावस्था, सुरक्षित प्रसव और स्तनपान की अवधि के दौरान उपयुक्त पद्वतियों, देखरेख एवं सेवाओं के उपयोग को बढ़ावा देना है।
यह योजना 01 जनवरी 2022 से प्रारंभ हुई है। योजनान्तर्गत ऐसी माताएं जो कि आर्थिक जनगणना में शामिल, स्वत: शामिल सूचकांक के किन्हीं सूचकांक बिन्दुओं एवं वचन सूचकांक के परिवारों के किन्हीं सूचकांक बिन्दु 1, 3, 4 एवं 7 वें सूचकांक में आने वाले परिवार से योजना अंतर्गत पात्र होंगी। सामाजिक आर्थिक जनगणना में उपरोक्त चिन्हांकित सूचकांक परिवार के सभी पात्र माताएं जिनका द्वितीय संतान बालिका का जन्म 01 जनवरी 2022 या इसके बाद हुई है, योजना के अंतर्गत पात्र होंगी। योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी महिला को निम्नानुसार शर्तें पूरी करने पर एकमुश्त कुल 5 हजार रूपये की राशि का लाभ दिया जायेगा। योजनान्तर्गत पात्र लाभार्थी महिला को उपरोक्तानुसार देय सहायता राशि उनके बैंक, पोस्ट आफिस खाते के माध्यम से भुगतान किया जायेगा। नगद, चेक के माध्यम से संवितरण नहीं होगा। कौशल्या माता योजना का लाभ प्राप्त करने की इच्छुक पात्र महिलाओं को आंगनबाड़ी केन्द्र में पंजीयन कराना होगा। आंगनबाड़ी केन्द्र से निर्धारित फार्म नि:शुल्क प्राप्त किया जा सकता है। फार्म महिला एवं बाल विकास विभाग छत्तीसगढ़ की वेबसाईट से भी डाउनलोड किये जा सकते हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur