Breaking News

अम्बिकापुर@जिला अस्पताल से चोरी मोटरसाइकिल के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Share


पहले पकड़े गए आरोपी की निशानदेही पर बरामद हुई थी होंडा शाइन,अब दूसरे आरोपी तक पहुंची मणिपुर पुलिस

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,29 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिला अस्पताल परिसर से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में मणिपुर पुलिस ने फरार चल रहे दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार मामले में एक आरोपी समीर अंसारी उर्फ गजनी को पहले ही गिरफ्तार कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की जा चुकी थी। अब मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मामले में शामिल इरफान उर्फ धन्नू अंसारी (30), निवासी मोमिनपुरा, अंबिकापुर को गिरफ्तार किया है।
रात की ड्यूटी के दौरान चोरी हुई थी बाइक : पुलिस के मुताबिक बाबूपारा निवासी गंगा प्रसाद बंजारे 10 जुलाई की रात ड्यूटी के लिए अपनी होंडा शाइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG-09-JE-7588 लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बाइक अस्पताल परिसर में शेड के नीचे खड़ी की थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद लौटे तो बाइक गायब थी। आसपास तलाश के बावजूद पता नहीं चलने पर उन्होंने 13 जुलाई को थाना मणिपुर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने पहले समीर अंसारी उर्फ गजनी को गिरफ्तार किया था। उसकी निशानदेही पर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
साथी की तलाश में जुटी थी पुलिस : मामले में शामिल दूसरे आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने इरफान उर्फ धन्नू अंसारी को पकड़कर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने पूर्व में गिरफ्तार समीर उर्फ गजनी के साथ मिलकर मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त अपराध साक्ष्य पाए जाने पर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस ने आरोपी को आदतन अपराधी बताते हुए उसके पूर्व आपराधिक गतिविधियों की भी जानकारी जुटाने की बात कही है।


Share

Check Also

रायपुर@ नमूना सहायक से FSO पदोन्नति पर दीपक अग्रवाल से सीधा सवाल…प्रावधान है तो Rule 2.1.3 की पूरी पात्रता और प्रशिक्षण का परीक्षण दिखाइए?

Share दीपक अग्रवाल से सवाल….यदि नियम है तो दिखाइए और नमूना सहायक से FSO पदोन्नति …

Leave a Reply