Breaking News

जशपुरनगर@ उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने 93 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का किया भूमिपूजन

Share


रानी सती तालाब 4.30 करोड़ हाईटेक बस स्टैंड 11.99 करोड़ और वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार के लिए 80 लाख की जाएगी राशि स्वीकृत
जशपुरनगर 29 अगस्त 2026।
उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने जशपुर कम्युनिटी हॉल में जिले के विकास कार्य के लिए 93 करोड़ रुपए की सौगात दी है। उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया इनमें 86.99 करोड़ रुपए के अमृत मिशन के तहत जल प्रदाय योजना और 7 करोड़ रुपए के गंदे पानी के शुद्ध करने के लिए वाटर फिल्टर के कार्य शामिल हैं। इसी प्रकार जशपुर के नगर के विकास के लिए 4 करोड़ 68 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि जशपुर के विकास के लिए पैसों की कोई कमी नहीं होने देंगे,रानी सती तालाब, हाई टेक बस स्टैंड,वशिष्ठ कम्युनिटी हॉल के जीर्णोद्धार,सहित अन्य कार्यों के लिए राशि स्वीकृत की जाएगी। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के महामंत्री योगेश बापट छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ रामप्रताप सिंह नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत जशपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत,कलेक्टर श्री रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह,मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री योगेश्वर उपाध्याय और अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

खड़गवां @खड़गवां में प्रधानमंत्री आवास योजना पर सवाल….पक्के मकान वालों को भी लाभ देने का आरोप,पुराने घर की छत पर आवास निर्माण की शिकायत,जांच की मांग

Share -राजेन्द्र शर्मा-खड़गवां,30 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। गरीब और जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत उपलब्ध कराने …

Leave a Reply