मेहनत,लगन और प्रतिभा के बल पर हासिल की सफलता,परिवार एवं क्षेत्र का बढ़ाया गौरव
-संवाददाता-
कोरिया/पटना,26 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सौर्य तिवारी का चयन सीआईएमएस बिलासपुर में एमबीबीएस पाठ्यक्रम के लिए होने पर महोरा के तिवारी परिवार सहित समाज एवं क्षेत्र में हर्ष का माहौल है,सौर्य की इस उपलब्धि को परिवार के साथ-साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है।
सौर्य तिवारी ने अपनी कड़ी मेहनत, लगन,प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के बल पर यह सफलता हासिल की है, चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश पाने की उनकी उपलब्धि ने परिवारजनों और शुभचिंतकों को गौरवान्वित किया है,उनके चयन से तिवारी परिवार, महोरा सहित क्षेत्र का नाम भी रोशन हुआ है, सौर्य की सफलता के पीछे उनकी निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण को महत्वपूर्ण माना जा रहा है,एमबीबीएस जैसे प्रतिष्ठित चिकित्सा पाठ्यक्रम में चयन उनके शैक्षणिक परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है,इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है और शुभचिंतकों द्वारा लगातार बधाइयां दी जा रही हैं,परिवारजनों एवं शुभचिंतकों ने सौर्य तिवारी को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सौर्य भविष्य में एक कुशल,संवेदनशील और सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज की सेवा करेंगे तथा अपने परिवार और क्षेत्र का गौरव आगे भी बढ़ाते रहेंगे,तिवारी परिवार के शुभचिंतकों ने कहा कि सौर्य की सफलता क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायी है,निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प के साथ लक्ष्य हासिल किया जा सकता है,इसका उदाहरण सौर्य ने अपनी उपलब्धि के माध्यम से प्रस्तुत किया है,तिवारी जमींदार परिवार,महोरा ने भी सौर्य तिवारी को एमबीबीएस में चयन पर शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके आगामी चिकित्सकीय जीवन के लिए मंगलकामना की है,परिवार ने उनके सफल और गौरवमयी भविष्य की कामना की है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur