महामाया मंदिर में पूजन-हवन व ध्वजारोहण,श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,२6 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। सावन के अंतिम मंगलवार के अवसर पर सर्राफा संघ अंबिकापुर की ओर से महामाया मंदिर परिसर में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। संघ के अध्यक्ष परशुराम सोनी के नेतृत्व में पूजन-हवन और ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद सरस्वती कीर्तन मंडली के राजेंद्र साहू व साथियों ने भजन-कीर्तन की प्रस्तुति दी। मंदिर के बाहर सर्राफा संघ की ओर से भंडारे का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण के साथ बैठकर भोजन करने की व्यवस्था भी की गई थी। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में सर्राफा संघ के पदाधिकारियों और सदस्यों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सर्राफा संघ के अध्यक्ष परशुराम सोनी ने बताया की सावन के अंतिम मंगलवार पर हर वर्ष की तरह इस बार भी धार्मिक आयोजन और भंडारे का आयोजन किया गया। आयोजन को सफल बनाने में अरुण अग्रवाल,बजरंगी सोनी,वासुदेव सोनी,रविंद्र सोनी,राजेश सोनी,वीरेंद्र सोनी,अनुरूध सोनी,पप्पू सोनी, किशोरी सोनी,कन्हैया सोनी,राजेंद्र सोनी,मुकेश सोनी,योगेश सोनी, आलोक सोनी, रमेश सोनी, पारस सोनी, चंद्रदीप सोनी, रामू सोनी, रघु सोनी, युगल किशोर सोनी, अजय सोनी, बलराम सोनी, रवि सोनी सहित अन्य सदस्यों का योगदान रहा। युवा कार्यकर्ताओं में शशि सोनी, ओम सोनी, अंशुल सोनी, रत्नेश सोनी, ऋषि सोनी, धर्मेंद्र सोनी, अरुण सोनी, अशोक सोनी, संतोष सोनी, संजय सोनी, गोपाल सोनी, मनी सोनी, चंदन सोनी, आनंद सोनी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur