गाय को कू्ररता से काटकर मांस रखने का आरोप,पुलिस ने अपराध किया दर्ज
-संवाददाता-
अम्बिकापुर,26 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। मणिपुर थाना क्षेत्र के चांदनी चौक में किराए के मकान से मांस बरामद होने का मामला सामने आया है। बजरंग दल के जिला संयोजक अंकित दास की शिकायत पर पुलिस ने झारखंड निवासी इरफान अंसारी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता ने मांस को गाय का बताते हुए धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप लगाया है। पुलिस के अनुसार मठपारा निवासी अंकित दास ने 25 अगस्त को थाने में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उन्हें गांव के लोगों से सूचना मिली थी कि चांदनी चौक में एक व्यक्ति ने घर में गाय को काटकर उसका मांस रखा है। सूचना के बाद वह बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मौके पर पहुंचे। वहां झारखंड निवासी इरफान अंसारी के किराए के मकान में प्लास्टिक की थैली में ताजा मांस रखा मिला। शिकायत में मांस को गाय का बताया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur