-संवाददाता-
लखनपुर,26 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। लखनपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे-130 पर मंगलवार रात तेज रफ्तार ट्रक बेकाबू हो गया। केवरा चौक के पास ट्रक ने सडक किनारे लगे कई स्ट्रीट लाइट के खंभों को तोड़ दिया और डिवाइडर पर जा चढ़ा। इसके बाद ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक छोडकर मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अंबिकापुर की ओर से तेज रफ्तार में लखनपुर की तरफ आ रहा था। केवरा चौक के पास अचानक ट्रक अनियंत्रित हो गया। सडक किनारे लगे स्ट्रीट लाइट के खंभों को टक्कर मारते हुए ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया। आगे बढऩे के दौरान उसने बालेनो कार को भी पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर लखनपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur