पटना और गिरजापुर समितियों का संयुक्त निरीक्षण,किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के दिए निर्देश
-संवाददाता-
पटना,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। जिला कांग्रेस कमेटी बैकुंठपुर-कोरिया के निर्देशानुसार सोमवार को ब्लॉक एवं मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों ने पटना क्षेत्र के अधीन आने वाली आदिम जाति सहकारी सेवा समिति पटना एवं गिरजापुर समिति का संयुक्त निरीक्षण किया, निरीक्षण के दौरान समितियों में उपलब्ध रासायनिक खाद के स्टॉक, एग्री-स्टेट तथा किसानों को दिए जा रहे ऋण वितरण सहित अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। निरीक्षण ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी लाल राजवाड़े एवं मंडल अध्यक्ष परेश कुमार सिंह के नेतृत्व में किया गया। इस दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने समिति प्रबंधकों से खाद के उपलब्ध स्टॉक और किसानों को वितरण की स्थिति के संबंध में जानकारी ली, साथ ही ऋण वितरण तथा किसानों से संबंधित अन्य व्यवस्थाओं की भी जानकारी प्राप्त की गई।
किसानों को परेशानी न हो, दिए निर्देश- निरीक्षण के दौरान कांग्रेस पदाधिकारियों ने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि क्षेत्र के किसानों को खाद, ऋण अथवा अन्य आवश्यक सहकारी सुविधाएं प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए, किसानों की जरूरत के अनुसार उपलब्ध संसाधनों का व्यवस्थित वितरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया,पदाधिकारियों ने कहा कि कृषि कार्य के दौरान किसानों के लिए समय पर खाद और अन्य आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता महत्वपूर्ण है, ऐसे में समितियों में स्टॉक की स्थिति और वितरण व्यवस्था पर लगातार निगरानी बनाए रखने की जरूरत है।
समितियों की व्यवस्था पर रखी नजर
निरीक्षण के दौरान कांग्रेस नेताओं ने समितियों में उपलब्ध सामग्री और किसानों से जुड़े कार्यों की जानकारी लेते हुए संबंधित प्रबंधकों से आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में चर्चा की, उन्होंने कहा कि सहकारी समितियां किसानों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र हैं, इसलिए यहां पारदर्शी और व्यवस्थित तरीके से काम होना चाहिए, कांग्रेस पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि किसानों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी या असुविधा न हो,इसके लिए समिति स्तर पर समय-समय पर व्यवस्थाओं की समीक्षा की जानी चाहिए,निरीक्षण के दौरान वसीम खान, आशीष अग्रहरी,सुजीत सोनी, सागर शर्मा एवं अमित पांडे सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे, कांग्रेस नेताओं ने कहा कि किसानों से जुड़े मुद्दों को लेकर क्षेत्र में लगातार निगरानी रखी जाएगी और उनकी समस्याओं को संबंधित स्तर तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur