Breaking News

अम्बिकापुर@टेट की अनिवार्यता के विरोध,अवकाश पर रहे शिक्षक,निकाली रैली

Share


पदोन्नति सूची में अनटेट शिक्षकों को शामिल करने की मांग

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर जिला मुख्यालय अंबिकापुर में शिक्षकों ने कला केंद्र मैदान में धरना-प्रदर्शन किया। वर्षों तक सेवा देने के बाद पदोन्नति के लिए टेट (शिक्षक पात्रता परीक्षा) की अनिवार्यता लागू किए जाने के विरोध में मंगलवार को सरगुजा के लगभग 2 हजार से अधिक शिक्षक सडक पर उतरे। इसके बाद ‘टेट मुक्ति महारैली’ निकालकर कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, शिक्षा सचिव एवं लोक शिक्षण संचालनालय के नाम ज्ञापन सौंपा। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि पूर्व में नियुक्त शिक्षकों की भर्ती और पदोन्नति के नियमों में टेट अनिवार्य नहीं था। ऐसे में वर्षों तक सेवा देने के बाद नई प्रक्रिया के तहत टेट की अनिवार्यता लागू किए जाने से बड़ी संख्या में शिक्षक प्रभावित हो रहे हैं। संगठन ने पदोन्नति सूची में गैर-टेट शिक्षकों को शामिल करने की मांग की है। रैली के बाद मोर्चा के जिला संयोजक कमलेश सिंह ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर विचार किए बिना पदोन्नति सूची जारी की गई तो संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश संयोजकों ने पूर्व में शिक्षा सचिव कमलप्रीत सिंह और लोक शिक्षण संचालक ऋतुराज रघुवंशी से मुलाकात कर टेट से प्रभावित शिक्षकों सहित अन्य समस्याओं पर चर्चा की है। मोर्चा ने ज्ञापन में वर्षों से सेवा दे रहे शिक्षकों के लिए टेट की अनिवार्यता समाप्त करने, शिक्षकों के लिए बीएड ब्रिज कोर्स शुरू करने, 13 फरवरी 2026 को जारी नई भर्ती एवं पदोन्नति नियमों की विसंगतियां दूर करने, पुरानी पेंशन के लिए पूर्व सेवा की गणना करने तथा शिक्षक-कर्मचारियों को केंद्रीय स्तर का वेतनमान देकर वेतन विसंगति दूर करने की मांग की।


Share

Check Also

सूरजपुर@ टेट के खिलाफ शिक्षकों का शंखनाद,सूरजपुर में गूंजी ‘टेट मुक्ति’ की आवाज

Share शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने निकाली रैली, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री …

Leave a Reply