Breaking News

सूरजपुर@ 4 करोड़ से अधिक के गांजा मामले में फरार आरोपी मध्यप्रदेश से गिरफ्तार

Share


जयनगर पुलिस ने बरही-कटनी में दबिश देकर पकड़ा,बस से 848 किलो 650 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में अब तक 7 आरोपी गिरफ्तार
-संवाददाता-
सूरजपुर,25 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
जिले के थाना जयनगर क्षेत्र में करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये कीमत के 848 किलो 650 ग्राम गांजा बरामदगी के मामले में फरार चल रहे एक और आरोपी को पुलिस ने मध्यप्रदेश के कटनी जिले से गिरफ्तार किया है, जयनगर पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की मदद से आरोपी की लोकेशन की जानकारी जुटाई और ग्राम खिरहनी,बरही में घेराबंदी कर उसे पकड़ा। आरोपी को न्यायालय से ट्रांजिट रिमांड प्राप्त करने के बाद सूरजपुर लाया गया,जहां पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया। मामला 4 जून 2026 का है। जयनगर पुलिस को सूचना मिली थी कि अंबिकापुर से मनेन्द्रगढ़ की ओर जा रही नीलम बस क्रमांक ष्टत्र15 श्व॥ 4301 में कुछ लोग बोरी और कपड़े की गठरियों में गांजा लेकर जा रहे हैं, सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने सिलफिली के पास बस को रोककर तलाशी ली,बस में चालक सहित छह महिलाएं मिलीं,तलाशी के दौरान बस की सीटों के नीचे, ऊपर और स्लीपर सीटों में कुल 53 बोरियों तथा कपड़े और साडि़यों में बंधी गठरियों से गांजा बरामद किया गया,इन गठरियों के ऊपर झाड़ू भी बांधे गए थे,पुलिस के अनुसार कुल 848 किलो 650 ग्राम गांजा, करीब 4 करोड़ 24 लाख रुपये कीमत का, बरामद हुआ। इसके अलावा 478 नग झाड़ू, गांजा परिवहन में इस्तेमाल बस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया,मामले में गोल झरनी, उनर बाई,रूजीना,अटरिया, अन्टबाई,पेहरी बाई और बस चालक छोटन राम के खिलाफ अपराध क्रमांक 140/2026 के तहत धारा 20(बी)(ढ्ढढ्ढ)(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया था,मामले में कुछ आरोपी गिरफ्तारी से बच रहे थे। पुलिस अधीक्षक सूरजपुर योगेश कुमार पटेल (भापुसे) ने प्रकरण की इण्ड-टू-इण्ड विवेचना करते हुए फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए थे,इसी क्रम में जयनगर पुलिस ने तकनीकी संसाधनों की सहायता से फरार आरोपी जाजोन पारधी पिता कदम पारधी,उम्र 39 वर्ष, निवासी खिरहनी,थाना बरही, जिला कटनी (मध्यप्रदेश) के संबंध में जानकारी जुटाई, उसके मध्यप्रदेश के कटनी जिले में होने की पुष्टि के बाद पुलिस टीम वहां रवाना हुई। ग्राम खिरहनी बरही में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया, पुलिस ने आरोपी को स्थानीय न्यायालय में पेश कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया और उसे थाना जयनगर लाया गया, पूछताछ के बाद आरोपी द्वारा अपराध में संलिप्तता स्वीकार किए जाने की बात पुलिस ने कही है, इसके बाद 24 अगस्त 2026 को उसे विधिवत गिरफ्तार किया गया, पुलिस का कहना है कि मामले में इण्ड-टू-इण्ड विवेचना लगातार जारी है और फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कहां से लाया गया था,इसकी अंतिम मंजिल क्या थी और पूरे नेटवर्क में अन्य कौन-कौन लोग शामिल हैं, कार्रवाई में थाना प्रभारी जयनगर अमित गुप्ता,एसआई सोहन सिंह,प्रधान आरक्षक रजिन्दर एक्का, आरक्षक जितेन्द्र साहू और हरि सिंह की भूमिका रही, मामले में बड़ी मात्रा में गांजा और परिवहन में प्रयुक्त बस की बरामदगी के बाद पुलिस की जांच अब इसके पूरे नेटवर्क तक पहुंचने पर केंद्रित है।


Share

Check Also

सूरजपुर@ टेट के खिलाफ शिक्षकों का शंखनाद,सूरजपुर में गूंजी ‘टेट मुक्ति’ की आवाज

Share शिक्षक संघर्ष मोर्चा ने निकाली रैली, पांच सूत्रीय मांगों को लेकर मुख्यमंत्री शिक्षा मंत्री …

Leave a Reply