Breaking News

रायपुर@ प्रधानमंत्री आवास योजना पर आर-पार विजय शर्मा ने दी बहस की चुनौती तो भूपेश बघेल ने कहा-मंजूर है…

Share


रायपुर,24 अगस्त 2026 । छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर सियासत गरमा गई है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को योजना के आंकड़ों पर खुली बहस की चुनौती दी थी। बघेल ने इस चुनौती को स्वीकार करते हुए कहा है कि समय और स्थान तय कर लें,वह बहस के लिए तैयार हैं। विवाद मुख्य रूप से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत और पूरे हुए मकानों की संख्या को लेकर है। विजय शर्मा जहां नई सरकार के कार्यकाल में लाखों आवास पूरे होने का दावा कर रहे हैं, वहीं भूपेश बघेल का कहना है कि सरकार जिन आंकड़ों को अपनी उपलब्धि बता रही है,उनमें पहले से स्वीकृत आवास भी शामिल हैं। अब दोनों नेताओं के दावों के बीच आंकड़ों को लेकर सीधा राजनीतिक टकराव शुरू हो गया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के आंकड़े सामने रखते हुए कहा था कि प्रदेश में नई सरकार बनने के बाद हुई पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख प्रधानमंत्री आवासों को स्वीकृति देकर निर्माण का फैसला लिया गया था। विजय शर्मा के मुताबिक, सरकार बनने के बाद अब तक 11 लाख से ज्यादा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के मकान पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया था। विजय शर्मा ने कहा था कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री इस मुद्दे पर चर्चा करना चाहते हैं तो सरकार किसी भी मंच पर बहस के लिए तैयार है। विजय शर्मा के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वह बहस के लिए तैयार हैं। बघेल ने कहा, मुझे विजय शर्मा की चुनौती मंजूर है। समय और स्थान तय कर लें,मैं बहस करने के लिए तैयार हूं। बघेल ने चुनौती स्वीकार करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों पर सरकार से कई सवाल भी पूछे हैं। भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री आवास योजना के आंकड़ों को लेकर विजय शर्मा पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से अलग-अलग जगहों पर अलग आंकड़े दिए जा रहे हैं। बघेल ने कहा कि मुख्यमंत्री को लिखे गए पत्र में 18 लाख 50 हजार आवास स्वीकृत होने की बात कही गई है। वहीं,संसद में अलग आंकड़े बताए जाते हैं।


Share

Check Also

खड़गवां@ बचरा-पोड़ी में मध्यप्रदेश की शराब का ‘खेल’! कम कीमत में बिक्री के आरोप,पुलिस की चुप्पी पर उठे सवाल

Share सीमावर्ती क्षेत्र से शराब आने की चर्चा,स्थानीय स्तर पर खुलेआम खपाने का आरोपचौकी प्रभारी …

Leave a Reply