Breaking News

अम्बिकापुर@जश्ने ईद मिलादुन्नबी 26 अगस्त को..अमन-भाईचारे का संदेश देगा अंबिकापुर

Share


सीरतुन्नबी कमेटी की तैयारियां तेज,मेधावी विद्यार्थियों,खिलाडि़यों,समाजसेवियों,चिकित्सकों व अधिवक्ताओं का होगा सम्मान

-संवाददाता-
अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। पैगंबर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) के जन्मदिन के अवसर पर जश्ने ईद मिलादुन्नबी का पर्व इस वर्ष 26 अगस्त को परंपरागत और गरिमामय तरीके से मनाया जाएगा। सीरतुन्नबी कमेटी अंबिकापुर के तत्वावधान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर शहर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। आयोजन के माध्यम से अमन, शांति,बंधुत्व, महिला अधिकार, सांप्रदायिक सद्भाव और आपसी भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
मेधावी विद्यार्थियों से लेकर खिलाडि़यों तक का सम्मान : हर वर्ष की तरह इस बार भी शिक्षा, खेल और समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। सरगुजा जिले में 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा। इसके अलावा क्कस्ष्ट और ष्टत्रक्कस्ष्ट में सफलता हासिल करने वाले जिले के होनहार युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर खेल के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाडि़यों के साथ समाजसेवा के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करने वाले समाजसेवियों और सामाजिक संस्थाओं को भी सम्मानित किया जाएगा। मदरसा के बच्चों,प्रतिभावान युवा अधिवक्ताओं और चिकित्सकों का सम्मान भी कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहेगा।
प्रबुद्ध हस्ती को मिलेगा लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड :
सरगुजा जिले में समाज के लिए अभूतपूर्व योगदान देने वाली किसी प्रबुद्ध हस्ती को ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं पिछले वर्ष के आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व अध्यक्ष जमाल खान मोनू, कार्यकारी अध्यक्ष मजुल खान और सद्दाम खान को भी सम्मानित किया जाएगा।
सभी धर्मगुरु देंगे भाईचारे का संदेश
आयोजन में सांप्रदायिक सद्भावना की मिसाल पेश करते हुए समाज के विभिन्न धर्मगुरुओं को भी आमंत्रित किया गया है। धर्मगुरु पैगंबर मोहम्मद साहब (स.अ.व.) की जीवनी और उनके अमन,शांति,इंसानियत तथा भाईचारे के संदेश पर प्रकाश डालेंगे।
शहर के मोहल्लों से निकलेगा
जुलूस,कला केंद्र मैदान में मुख्य आयोजन

ईद मिलादुन्नबी का जुलूस शहर के विभिन्न मोहल्लों से होता हुआ कला केंद्र मैदान पहुंचेगा,जहां मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। आयोजन को लेकर शहर को आकर्षक ढंग से सजाने-संवारने की तैयारियां भी चल रही हैं। अपने-अपने मोहल्ले की सर्वश्रेष्ठ सजावट करने वाले कार्यकर्ताओं को भी पुरस्कृत किया जाएगा।
नई कमेटी के नेतृत्व में आयोजन की तैयारी
अंबिकापुर शहर की 13 एदारा कमेटियों के सदस्यों और मुस्लिम समाज के प्रमुखजनों की स्थानीय जाकिर हुसैन हॉल में हुई बैठक में सीरतुन्नबी कमेटी के नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। नव नियुक्त अध्यक्ष मेराज गुड्डू और कार्यकारी अध्यक्ष मोहम्मद नियाजुद्दीन खान निक्की के नेतृत्व में समाज के लोग आयोजन को सफल बनाने में जुटे हैं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अध्यक्ष मेराज गुड्डू,कार्यकारी अध्यक्ष नियाजुद्दीन खान निक्की,सचिव फैजान अहमद,अशफाक अली,बाबर इदरीशी, शादाब रिजवी,जमाल खान मोनू,मोइनुद्दीन अंसारी सहित अन्य पदाधिकारी एवं समाज के प्रमुखजन उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@विवाद पर शराब की बोतल से सिर पर हमला

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बगीचा चौक के पास बाइक रोकते समय पैर टकराने की …

Leave a Reply