Breaking News

बलरामपुर@ बलरामपुर में यातायात नियमों की अनदेखी पर सख्ती…सवारी ढो रही

Share


पिकअप जब्त,दो पिकअप और ऑटो समेत तीन वाहनों पर 7 हजार का जुर्माना
-संवाददाता-
बलरामपुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)।
जिले में सड़क सुरक्षा को मजबूत करने और सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए परिवहन विभाग ने यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। रविवार को राजपुर विकासखंड में मालवाहक पिकअप में यात्रियों को बैठाकर ले जाने का मामला सामने आया।पिकअप को मौके पर जब्त कर राजपुर थाने की अभिरक्षा में रखा गया।
मालवाहक वाहन में सवारी बैठाना पड़ा भारी : चेकिंग के दौरान परिवहन विभाग की टीम ने मालवाहक वाहन का उपयोग यात्री परिवहन के लिए करते हुए एक पिकअप को पकड़ा।
यात्रियों की सुरक्षा से जुड़े इस गंभीर उल्लंघन को देखते हुए वाहन को जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में सौंप दिया गया।
तीन वाहनों से वसूला 7 हजार का जुर्माना : अभियान के दौरान अधिकारियों ने दो अन्य पिकअप और एक ऑटो को भी यातायात नियमों का उल्लंघन करते पकड़ा। तीनों वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए कुल 7 हजार रुपए का जुर्माना वसूला गया।
नियम तोड़े तो आगे भी होगी कार्रवाई : परिवहन विभाग ने वाहन चालकों को स्पष्ट संदेश दिया है कि मालवाहक वाहनों में यात्रियों का परिवहन किसी भी स्थिति में न करें। अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले और यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@विवाद पर शराब की बोतल से सिर पर हमला

Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,23 अगस्त 2026 (घटती-घटना)। बगीचा चौक के पास बाइक रोकते समय पैर टकराने की …

Leave a Reply